दलजीत कौर का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- निखिल पटेल से शादी के लिए किया गया मजबूर, अकाउंट किया हैक
Dalljiet Kaur Forced To Marry Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इस समय मुश्किलों से घिरी नजर आ रही हैं। दलजीत कौर की दूसरी शादी तबसे चर्चा में है, जबसे वह अपने बेटे के साथ केन्या से भारत लौटी हैं। दलजीत ने भारत लौटत ही सोशल मीडिया पर बेवफाई के कई पोस्ट भी शेयर किए थे।
निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
दलजीत कौर के अलग हुए पति निखिल पटेल ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया और केन्या की फिजियोथेरेपिस्ट सफीना नजर के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा है। इन सब के बीच दलजीत ने एफआईआर दर्ज कराई और फिर निखिल पटेल ने एक बयान जारी किया था।

निखिल पटेल ने दलजीत कौर को झूठा कहा था
इस बयान में निखिल पटेल ने दलजीत कौर को झूठा कहा था। अब दलजीत ने अपने दूसरे पति निखिल पर पलटवार करते हुए तीन महिलाओं को धोखा देने और साथ ही उनका अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया है।
दलजीत कौर ने निखिल की खोली पोल
दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निखिल पटेल की आलोचना की गई है। पहले नोट में उन्होंने बताया कि कैसे निखिल ने दुबई में उनसे पहली बार मिलने पर उनके साथ थ्री-टाइमिंग की थी।
'मैं किसी का घर तोड़ने वाली नहीं हूं'
दलजीत ने अपने नोट में लिखा है कि उन्होंने निखिल की एक्स वाइफ से भी बात की और उनसे पूछा कि क्या वह निखिल की जिंदगी में वापस आना चाहेंगी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। दलजीत ने कहा कि उन्होंने निखिल और उनकी पहली पत्नी के तलाक के कागजात देखे हैं और वह सफीना नजर की तरह घर तोड़ने वाली नहीं हैं।
दलजीत पर निखिल से शादी करने का था दबाव
दलजीत कौर ने अपनी पोस्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें निखिल से जल्दी शादी करने के लिए मजबूर किया गया था। दलजीत ने कहा कि निखिल पटेल के माता-पिता शादी से पहले एक महीने तक उनके घर पर रहे और मार्च 2023 में शादी करने पर जोर दिया क्योंकि वह वापस यूके नहीं जाना चाहते थे।
'निखिल पटेल को शर्म आनी चाहिए'
दलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने और उनके परिवार ने आधिकारिक आदेशों के लिए थोड़ा और इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन निखिल के वकील ने एक अंडरटेकिंग स्टेटमेंट लिखा जिसमें कहा गया है कि वह शादी को रजिस्टर्ड करेंगे और एक्ट्रेस के बेटे जेडन को गोद लेंगे। दलजीत ने कहा- निखिल पटेल को शर्म आनी चाहिए। मैं न्याय मिलने तक लड़ूंगी।
निखिल पर अकाउंट हैक करने का आरोप
दलजीत कौर ने आगे खुलासा किया है कि उनके यूट्यूब चैनल में निखिल पटेल का बैंक अकाउंट नंबर शामिल है। उन्होंने निखिल पर अपने अकाउंट को हैक करने का भी आरोप लगाया है। दलजीत ने निखिल पर अपनी जिंदगी से 'शादी' शब्द को हटाने के लिए भी टॉन्ट किया और निखिल से अपने चैनल से अपना अकाउंट हटाने और अपने बच्चों की खातिर चैनल छोड़ने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications