11 महीने में ही टूट गई इस एक्ट्रेस की दूसरी शादी! पति निखिल ने वीडियो शेयर कर सरेआम कही ऐसी बात कि......

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि दलजीत कौर अपने 11 महीने पुराने पति निखिल पटेल को तलाक देने वाली हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका और उनके दूसरे पति निखिल पटेल का रिश्ता टूट गया है और इसी के चलते दलजीत वापस इंडिया लौट आई हैं।

दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और बिजनेसमैन निखिल पटेल ने मार्च 2023 में शादी की थी। शादी के बाद ही दलजीत कौर अपने नए पति के साथ भारत छोड़कर केन्या के नैरोबी में शिफ्ट हो गई थीं। अभी दोनों की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं।

 Dalljiet Kaur

दो बेटियों के पिता हैं निखिल पटेल
41 साल की दलजीत कौर का पहली शादी से एक दस साल का बेटा जेडन भी है। जेडन के पिता का नाम शालीन भनोट है, जो एक टीवी एक्टर और फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट भी थी। वहीं दलजीत के दूसरे पति निखिल पटेल भी तलाकशुदा हैं और दो बेटियों के पिता भी हैं। निखिल और दलजीत ने तीनों बच्चों की मौजूदगी में मार्च 2023 में भारत में शादी की थी।

कपल ने सोशल मीडिया से डिलीट की तस्वीरें
शादी के बाद दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते थे। लेकिन हाल में देखा गया कि दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, दलजीत कौर और निखिल पटेल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।

निखिल पटेल का वीडियो हो रहा है वायरल
इसी बीच दलजीत कौर के जूसरे पति निखिल पटेल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि उन्होंने आज सुबह ही शेयर किया है। निखिल पटेल इंस्टा स्टोरी के इस वीडियो में बता रहे हैं कि वह अब काफी खुश हैं और रिलैक्स फील कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से वह काफी हैवी फील कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इसे अपने रनिंग से जोड़कर कहा है। वह पहली बार 10 किलोमीटर दौड़े हैं।

नवंबर 2023 के बाद से इंस्टा पर नहीं दिखीं दलजीत
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी बार नवंबर 2023 में पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। वहीं उनके पति निखिल पटेल ने आखिरी पोस्ट 1 जनवरी 2024 को शेयर किया था। हालांकि वह इंस्टा स्टोरी पर अपडेट देते रहते हैं।

निखिल पटेल ने बदला इंस्टाग्राम बायो
जानकारी के अनुसार निखिल पटेल ने अपने इंस्टाग्राम बायो को 'गर्ल-बॉय डैड' से बदलकर सिर्फ 'गर्ल डैड' कर लिया है। दरअसल उनकी पिछली शादी से दो बेटियां हैं लेकिन दलजीत के साथ अपनी शादी के बाद निखिल ने अपने इंस्टाग्राम बायो में 'गर्ल-बॉय डैड' को जोड़ा था। वहीं दलजीत अभी भी निखिल पटेल की बेटी अरियाना पटेल को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+