दलेर मेहंदी ने मेटावर्स पर खरीदी प्रोपर्टी, नाम रखा 'बल्ले बल्ले लैंड', ऐसा करने वाले पहले इंडियन

मुंबई, 26 मार्च: दलेर मेहंदी ने भारतीय मेटावर्स प्लेटफॉर्म पार्टीनाइट पर वर्चुअल रियल एस्टेट खरीदा है। उन्होंने इस प्रोपर्टी का नाम 'बल्ले बल्ले लैंड' रखा है। मशहूर गायक दलेर मेहंदी ने इसके बारे में बताया है। मेड इन इंडिया मेटावर्स प्लेटफॉर्म पार्टीनाइट यूजर्स को खुद के अनुकूल अवतार बनाने, एनएफटीज बेचने या खरीदने, डांस करने, गाने सुनने, बाहर घूमने और दूसरों के साथ पार्टी करने की इजाजत देता है।

दलेर मेटावर्स पर प्रोपर्टी लेने वाले पहले इंडियन

दलेर मेटावर्स पर प्रोपर्टी लेने वाले पहले इंडियन

दलेर मेहंदी ऐसे पहले इंडियन बने हैं, जिन्होंने मेटावर्स वर्चुअल वर्ल्ड में रियल एस्टेट प्रोपर्टी खरीदी है। हाल ही मे उन्होंने मेटावर्स पर प्रफॉर्म भी किया था। वो मेटावर्स में प्रफॉर्मेंस देने वाले ट्रैविस स्कॉट, जस्टिन बीबर, मार्शमैलो और एरियाना ग्रांडे जैसे सितारों के साथ अपना नाम लिखा चुके हैं।

होली के दिन किया उद्घाटन

होली के दिन किया उद्घाटन

दलेर मेहंदी ने पार्टीनाइट में खरीदी अपनी इस लैंड का उद्घाटन होली के दिन किया था। जल्दी ही अपनी प्रोपर्टी पर वो दलेर मेहंदी स्टोर बनाएंगे, जिस पर एनएफटी बेची जाएंगी। उन्होंने अपने में इंस्टाग्राम पर इसके बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि भविष्य के सभी म्यूजिक कॉन्सर्ट और इवेंट्स 'बल्ले-बल्ले लैंड' पर होंगे।

क्या है ये मेटावर्स

दलेर मेहंदी का कहना है कि वो इसे दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। हैदराबाद स्थित गेम स्टूडियो गैमिट्रोनिक्स ने इस मेटावर्स को गेम के साथ बनाया है। पार्टीनाइट एक इटरेस्टिंग डिजिटल पैरेलेल यूनिवर्स है, जिसमें यूजर दोस्तों के साथ शामिल हो सकते हैं। यहां वे नए लोगों से मिलने, पार्टियों में शामिल होने, गेम खेलने, खेलने योग्य एनएफटी बेचने, डांस करने को एन्जॉय कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+