DFIFFA 2024: शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर तो नयनतारा ने भी मारी बाजी, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024: मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन किया गया था। ये सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है। गत 20 फरवरी 2024 (मंगलवार) की रात को इस समारोह में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार शामिल हुए थे।

शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
इस समारोह में शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर और बॉबी देओल तक ने बाजी मारी है। वहीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयानतारा ने भी इस बार दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार अपने नाम किया है।

DFIFFA 2024

देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुए इस सामरोह में डायरेक्टर एटली अपनी वाइफ प्रिया के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी सहित तमाम सितारों ने इस सेरेमनी में शिरकत की थी। आइए आपको बताते हैं पुरस्कार जीतने वाले विनर्स के नाम।

इन कलाकारों ने जीता अवॉर्ड
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस- नयनतारा (जवान)
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)
बेस्ट डायरेक्टर- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सैम बहादुर)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- अनिरुद्ध रविचंद्र (जवान)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- वरुण जैन फॉर सॉन्ग तेरे वास्ते (जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- शिल्पा राव, बेशरम रंग (पठान)
बेस्ट एक्ट्रेस (टेलीविजन)- रूपाली गांगुली (अनुपमा)

अगर आप दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो ये जी5 पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+