दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड: रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, पुष्पा का भी धमाल, देखें पूरी लिस्ट
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड: पुष्पा का धमाल, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, विजेताओं की पूरी लिस्ट
मुंबई, 20 फरवरी: दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। रविवार को पुरस्कारों की घोषणा की गई है। बीते साल की सबसे बड़ी हिट पुष्पा: द राइज को फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे। जानिए इसके अलावा किसको क्या अवार्ड मिला है।
Recommended Video

शेरशाह बेस्ट फिल्म, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शेरशाह को मिला है। रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट ऐक्टर चुना गया। कृति सेनन ने मिमी फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

उधम सिंह को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम सिंह' को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। मनोज वाजपयी को ‘बेस्ट ऐक्टर इन वेब सीरीज' का अवार्ड दिया गया है। रवीना टंडन को ‘बेस्ट ऐक्ट्रेस इन वेब सीरीज' का अवॉर्ड मिला है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को उनकी फिल्म तड़प के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला है।

आयुष को अंतिम के लिए अवार्ड
बेस्ट ऐक्टर नेगेटिव रोल का अवार्ड फिल्म अंतिम के लिए आयुष शर्मा को और बेस्ट ऐक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार लारा दत्ता को मिला है। बेस्ट ऐक्टर इन सपोर्टिंग रोल के लिए सतीश कौशिक, बेस्ट टीवी ऐक्टर शहीर शेख तो बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवार्ड श्रद्धा आर्या को मिला है।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड केन घोष को मिला है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) विशाल मिश्रा और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिकाका अवार्ड (फीमेल) कनिका कपूर को गया है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान के लिए आशा पारेख को सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications