फ्री में 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के चक्कर में आपको लग सकता है लाखों का चूना, भूलकर ना करें ये काम

नई दिल्ली, 16 मार्च: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों खूब चर्चा में है। कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है, जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने जा रहे हैं। बहुत से लोग इंटरनेट पर इसके पायरेटेड वर्जन को खोज रहे हैं, ताकी घर बैठे वो फ्री में फिल्म देख सके, लेकिन ऐसा करना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

जारी हुई एडवाइजरी

जारी हुई एडवाइजरी

दरअसल अब साइबर ठगों ने लोगों के बैंक अकाउंट को खाली करने के लिए इस फिल्म का सहारा लिया है। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत लोगों से फिल्म के पायरेटेड वर्जन को ना खोजने और इससे जुड़े किसी लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने साफ किया कि लोगों की एक गलती उनको हजारों या फिर लाखों का चूना लगवा सकती है।

एडीसीपी ने किया ट्वीट

एडीसीपी ने किया ट्वीट

नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि हैकर्स अब कश्मीर फाइल्स फिल्म के जरिए ठगी कर रहे हैं। वो आपको एक लिंक भेजेंगे, जैसे ही आप उसे खोलेंगे वो आपका अकाउंट खाली कर देंगे। कृपया इस मैसेज को आगे बढ़ाएं और सबको सावधान करने में सहयोग करें। एडीसीपी के मुताबिक कई लोगों ने ये शिकायत की है कि उन्हें इस फिल्म के नाम पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं।

हमेशा इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी अज्ञात स्त्रोत से आए मैसेज को ना ओपन करें।
  • किसी भी अज्ञात स्त्रोत से आए मेल पर दिए लिंक को भूलकर भी ना खोलें।
  • किसी भी मूवी का पायरेटेड वर्जन इंटरनेट पर ना खोजें, ये गैरकानूनी है और हैकर्स इसके जरिए आपको निशाना बना सकते हैं।
  • किसी भी मैसेज, मेल या फोन पर अपनी निजी जानकारी ना साझा करें।
  • अपने फोन में कोई भी ऐप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+