CTRL Review: क्या एक बार फिर से फेल हुईं अनन्या पांडे? AI ने नहीं दिखाया कोई कमाल, पढ़ें रिव्यू

फिल्म- सीटीआरएल
स्टारकास्ट- अनन्या पांडे, विहान कामत
डायरेक्टर- विक्रमादित्य मोटवानी
स्टार- **

CTRL Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म सीटीआरएल के जरिए अनन्या पांडे के छिपे टैलेंट को लोगों के सामने पेश करने की पूरी कोशिश की है लेकिन वह सफल नहीं हो पाए हैं।

अनन्या पांडे की फिल्म सीटीआरएल आज यानी 4 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बनी इस फिल्म में अगर कुछ और एंटरटेनमेंट डाला जाता तो ये शायद झेलने लायक फिल्म बन पाती लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया।

ctrl poster

फिल्म की कहानी

-फिल्म में दिखाया गया है कि एक इंफ्लूएंसर कपल है, नेला अवस्थी (अनन्या पांडे) और जोई (विहान सामत), दोनों सोशल मीडिया से खूब पैसा कमा रहे होते हैं।
-वहीं एक दिन नेला अपने जोई को किसी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लेती है। इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं और फिर अनन्या की जिंदगी में एआई की एंट्री होती है।
-एआई की एंट्री के बाद ही फिल्म में की कहानी में ट्विस्ट शुरू हो जाते हैं। हालांकि फिल्म में कोई खास स्पेंस देखने को नहीं मिलता है।

कैसी है फिल्म

-ये फिल्म ऐसा कुछ नहीं दिखाती है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएं। इस फिल्म में जो दिखता है वो सब आप जानते हैं, फिल्म देखने के लिए लगातार स्क्रीन पर नजर रखनी पड़ती है क्योंकि काफी कुछ लिखा हुआ आता है और ये और गुस्सा दिलाता है कि एक खराब फिल्म को देखने के लिए स्क्रीन पर नजरें बनाए रखनी पड़ रही हैं।

-दरअसल जो कुछ हम इंस्टाग्राम रील्स और व्हॉट्सऐप के फॉरवर्ड मैसेज में देखते-सुनते हैं, वही सब इस फिल्म में दिखाई देता है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनीं अनन्या पांडे एकदम से जासूस बन जाती हैं और दर्शकों को बेवकूफ बनाने लगती हैं। अगर आपके पास 2 घंटे का खाली समय है तो आप इस फिल्म को देख लें।

फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
अनन्या पांडे ने कुछ भी हटकर काम नहीं किया है। उनका रोल बिल्कुल सामान्य है। अनन्या वैसी ही लग रही हैं जैसे वो रियल लाइफ में हैं। अनन्या को मौके तो बहुत मिल रहे हैं लेकिन वह अपने आप में सही से सुधार रहीं कर पा रही हैं। विहान सामत अपने रोल में अच्छे लगे हैं। उनका काम अनन्या पांडे से ज्यादा अच्छा है।

फिल्म का डायरेक्शन
डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने इस बार निराश किया है। फिल्म की कहानी इतनी असरदार है ही नहीं कि मजा आए। उनसे हमेशा बेहतर की उम्मीद होती है, वो हर एक्टर से उनका बेस्ट निकलवाते हैं लेकिन इस फिल्म में वो बिल्कुल अच्छा काम नहीं करवा पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+