बारिश के बाद गांव की सड़कों पर जॉगिंग करता दिखा मगरमच्छ, शिकारी को देख लोगों का हाल बेहाल; Video
Crocodile enters in Village: इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश से हाल बेहाल है। कई बार बारिश की वजह से कई जंगली जानवर भी रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक मगरमच्छ बारिश के बाद पानी से बाहर आकर गांव की सड़कों पर घूमता नजर आया।
मामला यूपी के बिजनौर का है, जहां एक गांव में सड़कों पर मगरमच्छ घूमता दिखा। मगरमच्छ सड़क पर घूम रहा था और आसपास खड़े लोग उसे देखकर डर के मारे वहां से भाग रहे थे। मगरमच्छ को भगाने की एक शख्स कोशिश कर रहा है और वीडियो में ये बात देखी जा सकती है।

वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स मगमच्छ की पूंछ पर पैर लगाकर उसे वहां से भगा रहा है। हालांकि मगरमच्छ इतने सारे लोगों को देखकर काफी डरा हुआ सा लग रहा है। कई लोग उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं तो कई लोग उसकी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।
ये वायरल वीडियो @GharKeKalesh नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग तो काफी शॉक हैं ये देखकर कि अचानक कैसे मगरमच्छ पानी से निकलकर रिहायशी इलाके तक आ पहुंचा। सात लाख से भी ज्यादा लोगों ने क्लिप को लाइक किया है।
कई लोग मगरमच्छ को पैर से मारने वाले शख्स पर अपना गुस्सा भी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार जानवरों के साथ बिल्कुल भी सही नहीं है। एक यूजर ने गुस्से में कहा कि मैं यही उम्मीद करता हूं कि जो शख्स उसे पैर से लात मार रहा है वही एक दिन उसका खाना बन जाए।
जानवरों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है और वे अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इस क्लिप को लेकर कहा कि हम जानवरों के इलाके कब्जा रहे हैं तो वे बेचारे आखिरकार कहां जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications