'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' पर छिड़ा क्रेडिट विवाद, अनु मलिक की मेकर्स को दो टूक

1997 की आइकॉनिक वॉर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर-2' इस साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म के ऐलान के साथ ही दर्शकों में उत्साह चरम पर है। इसी बीच मेकर्स ने यह भी कन्फर्म किया है कि फिल्म में सुपरहिट देशभक्ति गीत 'संदेशे आते हैं' का रीमेक वर्जन शामिल किया जाएगा। हालांकि, इस घोषणा के बाद अब एक नया विवाद सामने आ गया है।

Border 2

रीमेक सॉन्ग के टीजर से शुरू हुआ विवाद
हाल ही में 'बॉर्डर-2' के निर्माताओं ने 'संदेशे आते हैं' के रीक्रिएटेड वर्जन का टीजर जारी किया। इस नए गाने को सिंगर मिथुन ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गौरतलब है कि ओरिजिनल गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और संगीत अनु मलिक ने कंपोज किया था। इसी को लेकर अब अनु मलिक ने क्रेडिट की मांग उठाई है।

अनु मलिक की दो टूक मांग
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में अनु मलिक ने साफ कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मेकर्स उनका नाम जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि यह गाना उन्होंने ही बनाया था और अब इसका रीक्रिएशन किया गया है। अनु मलिक ने जोर देते हुए कहा कि वे इस नए वर्जन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

'संदेशे आते हैं' बॉर्डर की आत्मा
अनु मलिक ने कहा, "लोग जानते हैं कि इस गाने के पीछे हमारा योगदान है। 'संदेशे आते हैं' के बिना 'बॉर्डर' की कल्पना ही नहीं की जा सकती। अनु मलिक और जावेद अख्तर-दोनों का योगदान सराहनीय है, इसलिए हमारा नाम कहीं न कहीं आना ही चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि मेकर्स उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे या नहीं, यह वक्त बताएगा।

नए सिंगर्स को लेकर उत्साह
रीमेक वर्जन को लेकर अनु मलिक ने सकारात्मक रुख भी दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर इस गाने में सोनू निगम और अरिजीत सिंह जैसे सिंगर्स शामिल हैं, तो नतीजा शानदार ही होगा। उनके मुताबिक, सोनू निगम बेहतरीन गायक हैं और अरिजीत सिंह की आवाज में जादू है। दोनों की जोड़ी गाने को नई ऊंचाई दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'बॉर्डर-2' के निर्माता अनु मलिक और जावेद अख्तर को रीमेक सॉन्ग में किस तरह से श्रेय देते हैं। देशभक्ति से जुड़े इस गीत की भावनात्मक अहमियत को देखते हुए, दर्शक भी चाहते हैं कि इसके मूल रचनाकारों का सम्मान बरकरार रखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+