बॉलीवुड में कोरोना का कहर, अर्जुन कपूर के बाद शिल्‍पा शिरोडकर हुईं कोविड पॉजिटिव

Corona wreaks havoc in Bollywood, after Arjun Kapoor, Shilpa Shirodkar got covid

नई दिल्ली, 30 दिसंबर। कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर तेजी से शुरू हो चुका है। महाराष्‍ट्र और राजधानी मुंबई में हर दिन कोरोना वायरस और आमिक्रॉन केस लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्‍ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। अब तक कई फिल्‍मी हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। गुरुवार को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिरोडकर भी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो अपने घर में क्वारंटाइन हैं।

shilpa1

शिल्पा शिरोडकर ने मंगलवार को अपने क्वारंटाइन के चौथे दिन पर अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। जिसमें लिखा कोविड पॉजिटिव, चौथा दिन, सभी सेफरहें, कृपया टीका लगवाएं और सभी नियमों का पालन करें... सरकार जानती है कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। ढेर सारा प्यार।

shilpasirodkar

गुरुवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने का एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिरोडकर ने खुलासा किया और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि चार दिन पहले उन्‍हें कोरोना हुआ है। बता दें शिल्पा शिरोडकर की एक बेटी अनुष्का शिरोडकर है और उन्होंने 2000 में अप्रेश रंजीत से ब्याह रचाया था।

फिल्‍म हम, खुदा गवाह और आंखें जैसी फिल्मों में शिल्‍पा शिरोडकर ने अभिनय किया है। अभिनेत्री इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में हैं, उन्हें इस साल जनवरी में कोरोना वैक्‍सीन लगवाई थी। फिलहार वो घर में ही आइसोलेशन में हैं।

वहीं बुधवार को बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके अलावा उनकी बहन भी कोरोना की चपेट में आ चुकी है। दोनों में हल्‍के लक्षण है इसलिए घर में ही वो दोनों आइसोलेशन में हैं।

हाल ही में, सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी ही कोरोना की चपेट में आए थे। रिया और करण बुलानी, जो फिल्‍म निर्माता भी हैं, ने इस महीने की शुरुआत में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और उनके प्रेमी और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा सहित अपने कुछ दोस्तों के लिए एक डिनर पार्टी होस्‍ट की थी और कोविड पाजिटिव होने के बाद उन्‍होंने इंस्‍टा पर इसकी जानकारी दीWHO की चेतावनी- कोविड "सुनामी" हेल्‍थ सिस्‍टम को ध्‍वस्‍त कर देगी

उन्‍होंने इंस्‍टा स्‍टोरी पर लिखा था हां, मैं बहुत सावधान रहने के बावजूद कोविड पॉजिटिव हो गई हूं लेकिन यह महामारी की प्रकृति है, जिसमें ये डिसाइड नहीं होता ये कब किस पर अटैक कर देगा। हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+