Coolie Movie Leaked: रजनीकांत की 'कूली' रिलीज होते ही ऑनलाइन हुई लीक, HD प्रिंट में ऐसे किया जा रहा डाउनलोड
Coolie Movie Leaked: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कूली' आज यानी 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले ही दिन थिएटर्स के बाहर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ऑनलाइन लीक हुई रजनीकांत की 'कूली'
हालांकि इस खुशी के बीच फिल्म निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर भी आ गई है। रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर 'कूली' का एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गया है। आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस में हमेशा एक अलग तरह का क्रेज देखा जाता है।

एचडी प्रिंट में 'कूली' को कर रहे डाउनलोड
-ऐसे में फिल्म 'कूली' भी इस रेस में शामिल हो गई है। फिल्म को देखने के लिए ओपनिंग डे पर ही सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन कुछ ही समय बाद फिल्म पायरेसी के जाल में फंस गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म 'कूली' अब कई वेबसाइट्स पर एचडी प्रिंट क्वालिटी में उपलब्ध है और लोग इसे बड़े पैमाने पर डाउनलोड कर रहे हैं।
-इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबित फिल्म 'कूली' का लीक वर्जन Tamilrockers, Filmyzilla, Movierulez, Moviesda जैसी पायरेसी साइट्स पर मिल रहा है। इसके अलावा, टेलीग्राम चैनलों पर भी इसके लिंक तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। रिलीज के दिन ही फिल्म का इस तरह ऑनलाइन आना, इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बड़ा असर डाल सकता है।
मद्रास हाईकोर्ट ने 'कूली' की रिलीज से पहले दिए थे ऐसे निर्देश
-आपको बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट ने 'कूली' की रिलीज से पहले सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल नेटवर्क कंपनियों को आदेश दिया था कि फिल्म का कोई भी पायरेटेड वर्जन किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम न हो।
-इतना ही नहीं, कोर्ट ने आदेश में ये भी कहा था कि अगर पायरेसी हुई तो मेकर्स को भयंकर नुकसान हो सकता है। पायरेटेड वर्जन स्ट्रीम करने वाली सभी साइट्स को और उनके ISPs को ब्लॉक करने के लिए भी कहा था, ताकि फिल्म के पायरेटेड वर्जन स्ट्रीम न हो सकें। इन सबके बावजूद 'कूली' ऑनलाइन लीक हो चुकी है।
'कूली' की भारी-भरकम स्टारकास्ट
फिल्म 'कूली' में रजनीकांत के साथ साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, रेबा, मोनिका और आमिर खान जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में आमिर खान का स्पेशल कैमियो है, जिसे लेकर पहले से ही खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications