Coolie Review: रजनीकांत की फिल्म 'कूली' का रिव्यू, जानिए तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ने फिल्म देख कर क्या कहा?
Coolie Review By Tamil Nadu Deputy CM Udhayanidhi Stalin: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। अब इस फिल्म का एक और रिव्यू आया है।
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर फिल्म का रिव्यू दिया है। उन्होंने क्या कहा है हम आपको बताते हैं।

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन X (पहले ट्वीटर) पर लिखा, मुझे हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर को फिल्म इंडस्ट्री में 50 शानदार वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। कल रिलीज़ हो रही उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म कूली देखने का अवसर मिला। मुझे इस दमदार और मनोरंजक फिल्म का भरपूर आनंद आया। मुझे यकीन है कि यह दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लेगी।
उनके पहले खुद को फिल्म क्रिटिक और ओवरसीज सेंसर बोर्ड का मेंबर बताने वाले उमैर संधू ने अपने X (पहले ट्विटर) में'कुली' का पहला रिव्यू साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "वन मैन शो फिल्म। रजनीकांत ने वापसी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस मूवी में उनका दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। बाकी सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी शानदार काम किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले एवरेज है। क्लाइमैक्स और आखिरी 20 मिनट पूरी फिल्म की जान है। इसे जरूर देखें।" ये उमैर का रिव्यू है, oneindia Hindi इस रिव्यू की पुष्टि नहीं करता है। ख़ैर फिल्म कैसी है ये 3 दिन बाद पता चल जाएगा।
इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications