Coolie First Review: खत्म हुआ रजनीकांत के फैंस का इंतजार, आ गया 'कुली' का पहला रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म
Coolie First Review: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने तगडी शुरूआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कुली' ने अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग दर्ज की है।
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। नॉर्थ से लेकर साउथ तक दर्शक एक्साइटेड हैं। इन सबके बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। आइए बताते हैं कैसी है फिल्म।

खुद को फिल्म क्रिटिक और ओवरसीज सेंसर बोर्ड का मेंबर बताने वाले उमैर संधू ने अपने X (पहले ट्विटर) में'कुली' का पहला रिव्यू साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "वन मैन शो फिल्म। रजनीकांत ने वापसी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस मूवी में उनका दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। बाकी सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी शानदार काम किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले एवरेज है। क्लाइमैक्स और आखिरी 20 मिनट पूरी फिल्म की जान है। इसे जरूर देखें।" ये उमैर का रिव्यू है, oneindia Hindi इस रिव्यू की पुष्टि नहीं करता है। ख़ैर फिल्म कैसी है ये 3 दिन बाद पता चल जाएगा।
बता दें, तमिलनाडु में 'कुली' का पहला शो सुबह 9 बजे से शुरू होगा। क्योंकि राज्य सरकार ने सुबह के शुरुआती शो पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, केरल और कर्नाटक के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से ही स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया था क्योंकि 2023 में 'थुनिवु' के पहले दिन के पहले शो के दौरान एक फैन की मौत हो गई थी।
इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications