अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्‍टेंट ने उतार दी शर्ट, बिग बी बोले- कहीं और कपड़े न उतर जाएं

हर दिन कौन बनेगा करोड़पति शो के एपिसोड्स में कुछ न कुछ नया होता रहता है। इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर शो के होस्ट अमिताभ बच्‍चन भी दंग रह गए।

मुंबई, 26 अगस्तः टीवी का मशहूर रिएलिटी क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लोग न सिर्फ इसे टीवी पर देखना पसंद करते हैं बल्कि इसमें हिस्सा लेने के लिए और इसके होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन से एक बार मिलने के लिए उत्साहित नजर आते हैं। आपको बता दें कि इस गेम शो के 14 सीजन टीवी पर प्रसारित हो चुके हैं। इस शो पर पहुंचने वाले कंटेस्‍टेंट्स की खुशी का ठ‍िकाना ही नहीं रहता है। अमिताभ बच्‍चन के सामने पहुंचकर सब खुद को धन्य समझने लगते हैं। कई लोग तो बिग बी को देखकर और अच्छी प्राइज मनी जीतने के बाद भावुक भी हो जाते हैं। कंटेस्टेंट्स दिल खोलकर कैमरे के सामने अपनी कहानी बताते हैं। हर दिन इस शो के एपिसोड्स में कुछ न कुछ नया होता रहता है। इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर शो के होस्ट अमिताभ बच्‍चन भी दंग रह गए।

अमिताभ बच्चन के सामने उतार दी शर्ट

अमिताभ बच्चन के सामने उतार दी शर्ट

दरअसल गत गुरुवार रात के एपिसोड में विजय गुप्‍ता नाम के कंटेस्‍टेंट ने फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट राउंड जीतते ही सबके सामने अपनी शर्ट उतार दी थी। वह बनियान पहनकर सेट के चारों ओर शर्ट को हवा में लहराते हुए चक्‍कर लगाने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ऑडियंस में बैठीं अपनी पत्नी को गले लगाया और भावुक हो गए।

बनियान पहनकर पत्नी को लगाया गले

कंटेस्टेंट विजय गुप्ता के चेहरे पर हॉटसीट पर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। विजय गुप्‍ता को इस तरह शर्टलेस देखकर अमिताभ बच्‍चन भी दंग रह गए थे। शर्ट उतारकर सेट के चक्कर लगाने और पत्नी को गले लगाने के बाद विजय गुप्‍ता हाथ में शर्ट पकड़कर बिग बी के सामने आकर खड़े हो गए थे। ऐसे में अमिताभ बच्‍चन भी उन्हें देखते रह गए थे। फिर अमिताभ बच्चन ने विजय गुप्ता से कहा- सही है सर, सही है।

बिग भी ने कह दी ये बात

बिग भी ने कह दी ये बात

इसके बाद बिग बी ने खुद कंटेस्‍टेंट से अनुरोध किया कि वह अपनी शर्ट पहन लें ताकि गेम की शुरुआत की जा सके। अमिताभ बच्चन ने मजाक करते हुए विजय गुप्‍ता से कहा- कमीज जल्‍दी से पहन लीजिए, हमको डर है कहीं और वस्‍त्र न उतर जाएं।

सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत सके

सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत सके

अमिताभ बच्चन की बात सुनने के बाद कंटेस्टेंट विजय गुप्‍ता शर्ट पहनने के बाद माइक लगवाने के लिए बैकस्‍टेज चले गए। उनके पीछे-पीछे अमिताभ बच्‍चन भी वहां पहुंचे। आपको बता दें कि जैसे विजय गुप्‍ता ने गेम में सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीते। हालांकि उनका ये शर्ट उतारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस हरकत पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। शो के मेकर्स ने इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बिग बी हो गए हैं कोरोना पॉजिटिव

बिग बी हो गए हैं कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें कि 79 साल के अमिताभ बच्‍चन ने फिलहहाल कुछ दिनों के लिए कौन बनेगा करोड़पति शो से ब्रक लिया है। खबर है कि वह दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अमिताभ बच्चन फिलहाल घर पर आइसोलेशन में हैं। उन्‍होंने गत गुरुवार को ही ब्‍लॉग में लिखा है कि वह बहुत ही असहाय महसूस कर रहे हैं, क्‍योंकि सारे जतन करने के बावजूद कोविड जीत गया है और वह हार गए हैं। अमिताभ बच्चन ने इसके साथ ही डॉक्‍टर्स और नगर निगम के फ्रंट लाइन वॉरियर्स को धन्यवाद भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+