Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कपिल शर्मा का साथ छूटते ही सुनील ग्रोवर की हुई ऐसी हालत, वीडियो में मूंगफली बेचते नजर आए कॉमेडियन

Sunil Grover Viral Video: अपने अतरंगी किरदारों से कॉमेडियन सुनील ग्रोवर लोगों का दिल बड़ी ही आसानी से जीत लेते हैं लेकिन इस बार उनका वीडियो देखकर लोग परेशान हो गए हैं।

Sunil Grover Viral Video: फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर हाल ही में अपने एक वीडियो के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। वीडियो को देखने के बाद से लोग उनकी हालत को लेकर बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील ग्रोवर ने अपने कॉमेडी और एक्टिंग से ये साबित किया है कि उनमें कई चीजों का टैलेंट कूट कूटकर भरा है। अपने अतरंगी किरदारों से वह लोगों का दिल बड़ी ही आसानी से जीत लेते हैं लेकिन इस बार उनका वीडियो देखकर लोग परेशान हो गए हैं। उनका ये वीडियो देख फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

सड़क किनारे मूंगफली बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर

सड़क किनारे मूंगफली बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर

'द कपिल शर्मा शो' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सुनील ग्रोवर ने अकेले भी कई शोज किए हैं लेकिन पर्सनल शोज से उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के चलते वह काफी फेमस हुए थे। लोगों को उनका हंसाने का अंदाज बहुत ही पसंद आता था। वैसे हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सड़क किनारे मूंगफली बेचते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो देख फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

सुनील ग्रोवर का वीडियो हो रहा है वायरल

सुनील ग्रोवर का वीडियो हो रहा है वायरल

सुनील ग्रोवर की कॉमेडी न सिर्फ टीवी में बल्कि फिल्मों में भी काफी मशहूर है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने टैलेंट के दम पर एक अलग जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर भी सुनील ग्रोवर काफी एक्टिव है। वह अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क किनारे मूंगफली बेचते नजर आ रहे हैं।

मूंगफली भूनते दिखाई दिए कॉमेडियन

मूंगफली भूनते दिखाई दिए कॉमेडियन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर सड़क किनारे एक मूंगफली की दुकान पर आते हैं। वहां पहुंचकर वह दुकान में रखी सारी चीजों को देखते हैं और फिर बैठकर मूंगफली भूनने लगते हैं। वीडियो देखकर लगने लगता है कि जैसे सड़क किनारे सुनील ग्रोवर ही बैठकर मूंगफली बेच रहे हैं। वह बार-बार कड़ाही से मूंगफली निकाल रहे हैं, उसको भूनते हैं और फिर उसे बीच-बीच में उछाल भी देते हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- खाओ खाओ खाओ। लोग सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- इमैजिन करो कि मूंगफली खरीदने जाओ और सामने सुनील ग्रोवर बैठ मिले। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- सर पता तो दो हम भी आते हैं। वहीं एक शख्स ने सुनील ग्रोवर का मजाक उड़ाते हुए लिखा है- भैया कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ये क्या हालत हो गई है आपकी।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचते नजर आए थे एक्टर

आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचते नजर आए थे एक्टर

कुछ दिनों पहले भी सुनील ग्रोवर ने अपना एक फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जमीन पर बैठे सन ग्लासेस लगाए हुए नजर आ रहे थे। साथ ही अपनी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को वह बेचने से साफ इंकार कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उनके पास एक ग्राहक आता है और वह ज्वैलरी पर हाथ रखकर सुनील ग्रोवर से पूछता है- भैया ये कितना का दिया है? इस पर कॉमेडियन ने कहा- नहीं दिया नहीं बस रखा है देते नहीं हम लोग को, बेचने के लिए नहीं रखा हुआ है यह सब पर्सनल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+