कास्टिंग काउच से हुआ था चंदन के आनंद का ये हाल, मांगा गया था ऐसा फेवर कि भाग गए थे एक्टर
Chandan K Anand Casting Couch: चंदन ने कहा था- मेरे मन ने मुझसे कहा कि तुझे वहां नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि छिपे हुए एजेंडे वाले लोग पूरी दुनिया में हैं।

Chandan K Anand Casting Couch: फिल्मों, टीवी और ओटीटी शोज में लगभग दो दशकों तक काम कर चुके एक्टर चंदन के आनंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के साथ अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बात करते हुए याद किया कि कैसे इस चीज को पहले 'समझौता' कहा जाता था। उन्होंने बताया कि वह को ऑर्डिनेटर के ऑफिस से भाग जाने के कारण ही कास्टिंग काउच से बचने में कामयाब हो पाए थे। उस शख्स ने उन्हें अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करने के लिए कहा था और साथ में ये भी कहा था कि कभी-कभी कुछ काम के लिए समझौता करना पड़ता है।

चंदन के दमदार अभिनय की होती है तारीफ
आपको बता दें कि एक्टर चंदन के आनंद ने कई टीवी शोज, फिल्मों और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार अभिनय किया है। उन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 'लव आज कल' जैसी फिल्मों में भी दमदार एक्टिंग की है। इसके अलावा वह टीवी के पॉपुलर सीरियल्स जैसे दुर्गा और चारू, बैरिस्टर बाबू, अली बाबा दास्तान-ए-काबुल, मीत, झांसी की रानी, ये प्यार न होगा कम में भी नजर आ चुके हैं।

'समझौता बोलते थे इसे पहले'
कास्टिंग काउच पर अपने विचारों को शेयर करते हुए चंदन ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा- समझौता बोलते थे इसे पहले। मैं अपने पूरे करियर में पहली बार इस तरह के एक को ऑर्डिनेटर से मिला था। उन्होंने कहा 'तुम्हें पता है न कुछ काम के लिए समझौता करना पड़ता है। मैंने कहा 'ये क्या होता है' तो उन्होंने कहा फोटो दे दो बुलाता हूं तुम्हें। इन्होंने अपने इंटरव्यू में आगे बताया- मुझे कुछ सही नहीं लग रहा था तो मैं उनके ऑफिस से भाग गया।

'मैं को-ऑर्डिनेटर के ऑफिस से भाग गया था'
चंदन ने आगे कहा- मेरे मन ने मुझसे कहा कि तुझे वहां नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि छिपे हुए एजेंडे वाले लोग पूरी दुनिया में हैं। आपको अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर टिके रहना होगा और मजबूत होना होगा। जब तक आपकी आखिरी सांस आपके साथ होगी तब तक आपको कुछ नहीं होगा।

2000 रुपए लेकर आया था मुंबई
उसी इंटरव्यू में, चंदन ने शोबिज में शामिल होने से पहले अपने स्ट्रगल के बारे में भी बताया- ये सही बात है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है। उस समय भी कठिन परिस्थितियां थीं लेकिन मेरी एक मानसिकता है जो कहती है कि जीवन अब है और हर पल सुंदर है। यह मानसिकता मुझे गिफ्ट में मिली थी और इसके साथ, मैं साल 2004 में हाथ में 2000 रुपए लेकर अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आ गया था।

एक कमरे में 8 लड़के रहते थे
चंदन ने अपेन स्ट्रगल की कहानी बताते हुए कहा- मैंने मुंबई पहुंचने के लिए 425 रुपए खर्च कर ट्रेन का टिकट खरीदा था। मैं बोरीवली में उतरा था, दूसरी लोकल ट्रेन ली और गोरेगांव पूर्व में एक कॉलेज सीनियर के घर पर पहुंचा था। वह सीनियर यूटीवी के लिए दूरदर्शन के एक शो में शेड्यूलर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा- मुझे याद है कि शुरुआती दिनों में मैं एक कमरे में आठ लड़कों के साथ रहता था। सही से सो भी नहीं पाता था और आज मुंबई में मेरा अपना घर है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील












Click it and Unblock the Notifications