कंगना के खिलाफ देशद्रोह के तहत शिकायत दर्ज, कहा था- '1947 में मिली भीख, आजादी तो 2014 में मिली'
कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज, कहा था- '1947 में मिली थी भीख, आजादी 2014 में मिली'
मुंबई, 11 नवंबर: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देश की आजादी को भीख कहने के लिए शिकायत दर्ज की गई है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति मेनन ने मुंबई में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कंगना की टिप्पणी को देशद्रोह बताते हुए मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

देशद्रोह के तहत केस दर्ज करने की मांग
आम आदमी पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन ने ट्विटर पर बताया है कि उन्होंने मुंबई पुलिस के सामने एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस से कंगना रनौत पर उनके देशद्रोही और भड़काऊ बयानों के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया है। कंगना के खिलाफ देशद्रोह की धारा 124ए, 504 और 505 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग प्रीति ने की है।
क्या कहा है कंगना ने आजादी को लेकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही टीवी चैनल टाइम्स नाउ के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां कंगना ने कहा कि 1947 में भारत को मिली आजादी तो दरअसल एक भीख थी। देश तो आजाद 2014 में हुआ है। उनके इस बयान को लेकर ना ज्यादातर गैर भाजपाई दलों, सामाजिक संगठनों, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों, लेखकों ने कड़ी आपत्ति दरज कराई है। इसे तमाम लोगो ने आजादी के आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कहा है।
Recommended Video

भाजपा सांसद ने भी कंगना के बयान पर जताया कड़ा एतराज
कंगना के बयान पर कांग्रेस, शिवसेना, आम आदमी पार्टी जैसे दलों ने कड़ा एतराज जताया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी इसको आपत्तिजनक कहा है। वरुण गांधी ने कंगना रनौत के बयान की वीडियो की क्लीप को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, पहले महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?












Click it and Unblock the Notifications