कॉमेडियन भारती सिंह ने जब Paparazzi से कहा- मेरी डिलीवरी का खर्च सभी मीडिया चैनलों से लूंगी
मुंबई। अभिनेत्री और कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया, जिसके बाद से सभी का ध्यान भारती की तरफ चला गया है। इसी कड़ी में सोमवार को कॉमेडियन भारती को पपराजी ने घेर लिया। इस दौरान भारती ने फोटोग्राफर्सों के साथ खूब मजाक किया और यह भी बताया कि उनको लड़का चाहिए या लड़की।

भारती ने मीडिया वालों से मांगे 50 हजार रुपये
सोशल मीडिया पर शेयर किये गए वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह हाथ जोड़कर पापराजी का अभिवादन करते हुए नजर आ रही हैं। कार में बैठते हुए भारती सिंह ने कहा कि वो मुझे वह दिजियेगा (मुझे वोट दो)।इसके अलावा कहा कि सारे मीडिया चैनल मुझे 50,000-50,000 दिजियेगा। डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए क्योंकि हमें अपनी मर्जी से बताना था लेकिन आप लोगों ने खबर छापकर हमारा सस्पेंस खराब कर दिया तो मैं बता दूंगी की कौन से अस्पताल में देना है 50,000 प्रति चैनल।

भारती ने कहा- मैं अस्पताल का बिल नहीं भरूंगी
भारती सिंह ने कहा कि मैं अपनी डिलीवरी के लिए नहीं भुगतान करूंगी। हम अपने फैंस को खुद बताना चाहते थे लेकिन आप लोगों ने खबर छापी और सभी को पता चल गया। मैं आप लोगों से अस्पताल का डिटेल शेयर करूंगी।
भारती ने बताया कि उन्हें लड़का चाहिए या लड़की
वहीं एक और पपराजी इंस्टाग्राम वीडियो द्वारा शेयर किये गए वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह से जब पैपराजी ने पूछा कि उन्हें लड़का चाहिए या लड़की तो भारती सिंह ने कहा कि लड़की। साथ ही यह जोड़ते हुए भी कहा कि मेरी जैसी मेहनती लड़की, मुझे लड़की चाहिए। उसको बोलो बेटा चाय बना के रखो मम्मी घर आने वाले हैं। लड़के को बोलो तो बोलता है कि क्रिकेट खेल रहा हूं मैं। लड़कियां बेस्ट होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications