कॉमेडियन भारती सिंह ने दिया पहले बच्चे को जन्म, जानें लड़का हुआ या लड़की
मशहूर हास्य कलाकार भारती सिंह आज मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है।
मुंबई, 3 अप्रैल। मशहूर हास्य कलाकार भारती सिंह आज मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और कई बॉलिवुड हस्तियों ने भारती सिंह को मां बनने को लेकर बधाई दी है। ये हैं मोहब्बतें एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा- मैं इस छोटे बच्चे को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।


प्रेग्नेंसी के दौरान भी किया काम
19 मार्च को भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो देखते ही बनता था। फोटो के कैप्शन में भारती ने लिखा था- आने वाले बेबी की मम्मी। भारती सिंह ने प्रेगनेंसी के दौरान भी जमकर काम किया। डांस के दीवाने 3 को होस्ट करने के बाद उन्होंने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ हुनरबाज रियलिटी शो को होस्ट किया था। इस शो में मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा जज की भूमिकाओं में थे। हाल ही में भारती ने अपने और अपने पति हर्ष के शो खतरा खतरा खतरा के तीसरे सीजन को लॉन्च किया है।

अधूरी रह गई भारती की ख्वाहिश
बेटे के जन्म के साथ भारती सिंह कि एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। दरअसल भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कहा था कि वह एक प्यारी सी बच्ची को जन्म देना चाहती हैं। एक रिपोर्ट ने उनसे पूछा था कि आपको बेटा चाहिए या बेटी, इस पर उन्होंने कहा था, 'लड़की। लड़की चाहिए मुझे। मेरी जैसी मेहनती। आप जैसा नहीं जो एक लड़की को रोककर इंटरव्यू ले रहा है।'

फैंस ने की बेटे की फोटो की डिमांड
भारती सिंह के मां बनने की खबर उनके फैंस में आग की तरह फैल गई है। उनके फैंस उन्हें मां बनने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी उनके इंस्टाग्राम पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। यही नहीं फैंस उनसे उनके बेटे की फोटो की भी डिमांड कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications