Cinema Lover Day 2025: 99 रुपए में देखें कंगना रनौत की 'इमरजेंसी', ऐसे बुक करें टिकट्स, जानें डिटेल्स
Cinema Lover Day 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म आगामी 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कंगना इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने के साथ साथ डायरेक्टर भी हैं।
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' देखें 99 रुपए में
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत की इस फिल्म को लेकर 99 रुपए में देख सकते हैं। दरअसल आगामी 17 जनवरी 2025 को साल का पहला 'सिनेमा लवर डे' मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन दर्शक देशभर में किसी भी फिल्म को सिर्फ 99 रुपए में देख सकते हैं।

साल 2025 का पहला 'सिनेमा लवर डे'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमाघरों में उपस्थिति और राजस्व को बढ़ाने के लिए साल 2025 का पहला 'सिनेमा लवर डे' आगामी 17 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत के अधिकतर सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में सिर्फ 99 रुपये के साथ फिल्म के टिकट सेल किए जाएंगे।
17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है 'इमरजेंसी'
इस मौके पर नई रिलीज फिल्मों को कम दाम में देखने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले से ही कंट्रोवर्सी में फंसी हुई थी। कई मुश्किलों से गुजरने के बाद आखिरकार कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' आगामी 17 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।
99 रुपए में देखें फिल्म 'आजाद'
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की डेब्यू फिल्म 'आजाद' भी आगामी 17 जनवरी 2025 को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में आप दोनों ही फिल्मों को सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे। इसके अलावा 'सिनेमा लवर डे' का फायदा हॉलीवुड की दो फिल्मों 'वुल्फ मैन' और 'ए रियल पेन' को भी मिल सकता है।
इन फिल्मों पर भी है 99 का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 99 रुपये वाला ऑफर 'फतेह', 'गेम चेंजर', 'मुफासा: द लायन किंग' और 'नोस्फेरातु' जैसी फिल्मों पर भी लागू है। वहीं अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' को भी 17 जनवरी 2025 को 99 रुपए में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने 20 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज को फिल्म में जोड़ दिया है। ऐसे में अब आप इस फिल्म को ओरिजनल फुटेज के साथ देख सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं टिकट बुक?
-आगामी 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को अपनी मन पसंद फिल्म को सिर्फ 99 रुपये में देखने के लिए आपको बुक माय शो ऐप पर जाना होगा।
-ऑनलाइन ऐप के जरिए आप 'इमरजेंसी' और 'आजाद' फिल्म का टिकट एडवांस में आज यानी 15 जनवरी 2025 से ही बुक कर सकते हैं।
-वहीं अन्य भी फिल्मों के टिकट की बुकिंग 16 जनवरी 2025 से ओपन होगी।












Click it and Unblock the Notifications