'लड़कों के लिए बहुत बुरा लगता है, मेरी बेटी को..',पिता चंकी पांडे ने अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात!

'लड़कों के लिए बहुत बुरा लगता है, मेरी बेटी को...', पिता चंकी पांडे ने अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात

मुंबई, 11 फरवरी: अभिनेता चंकी पांडे और उनकी एक्ट्रेस पत्नी भावना पांडे ने बताया कि वो अपनी बेटी अनन्या पांडे के लिए किस तरह लाइफ पार्टनर और ब्वॉयफ्रेंड चाहते हैं। चंकी पांडे ने बताया कि अनन्या पांडे के लिए एक कैसा आदर्श पुरुष चाहिए था। अनन्या पांडे की दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म गेहराइयां शुक्रवार को ऑनलाइन रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर अनन्या पांडे काफी चर्चे में हैं। इस फिल्म को शकुन बत्रा ने निर्देशित किया है। अनन्या पांडे को डेट करने को लेकर चंकी पांडे ने कहा कि उन्हें लड़कों के बारे में बहुत बूरा लगता है क्योंकि वह जानते है कि उनकी बेटियों को संभाला बहुत मुश्किल है।

चंकी पांडे बोले- 'मेरी बेटियों को संभालना आसान नहीं है...'

चंकी पांडे बोले- 'मेरी बेटियों को संभालना आसान नहीं है...'

अनन्या पांडे के फ्यूचर ब्वॉयफ्रेंड और डेटिंग को लेकर चंकी पांडे ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, "मुझे लड़कों के लिए बहुत बुरा लगता है क्योंकि मैं अपनी बेटियों को जानता हूं। उन्हें संभालना आसान नहीं है। मैं उन्हें जीवन भर संभालता रहा हूं।" हालांकि चंकी की बात सुन भावना ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों के हमसफर के लिए बार बहुत ऊंचा कर दिया है।

'मेरी बेटियों का हमसफर, उनके पिता से बेहतर होना चाहिए...'

'मेरी बेटियों का हमसफर, उनके पिता से बेहतर होना चाहिए...'

चंकी पांडे ने मुस्कुराते हुए कहा, "मेरा मतलब है, हां, मेरी बेटियों के हमसफर को उनके पिता से बेहतर होना चाहिए। मैंने हमेशा अपनी लड़कियों को लाड़ प्यार किया है और हमेशा उन्हें बहुत-बहुत प्यार से रखा है और उनकी हर मनमानियों को पूरा किया है। मैंने इसे भावना से सीखा है। जो भी लड़का हो लेकिन मेरी बेटियों की भावना का उनको ध्यान रखना होगा।''

'हमें अपनी बेटियों के लिए आर्दश व्यक्ति चाहिए...'

'हमें अपनी बेटियों के लिए आर्दश व्यक्ति चाहिए...'

चंकी की पत्नी और अनन्या पांडे की मां ने कहा, हम अपनी बेटियों के एक आर्दश व्यक्ति चाहते हैं। आर्दश से मतलब भौतिक और आर्थिक सम्पन्नता से नहीं है। हम चाहते हैं वह विचारों से बहुत ऊपर हो क्योंकि हमारी बेटियां शादी और प्यार जैसे चीजों पर बहुत विश्वास करती हैं।''

अनन्या पांडे की मां का आने वाला है ये शो

अनन्या पांडे की मां का आने वाला है ये शो

भावना ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के वेब शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है। करण जौहर द्वारा निर्मित, शो में महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी), भावना पांडे (चंकी पांडे की पत्नी), सीमा खान (सोहेल खान की पत्नी) और नीलम कोठारी (समीर सोनी की पत्नी) के जीवन दिखाया गया है। इसका पहला सीजन 2020 में सामने आया था, जिसमें अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, शाहरुख खान, गौरी खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुज़न खान सहित बॉलीवुड से के कई सेलेब्स थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+