शारजाह जेल से रिहा होकर मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस क्रिसन परेरा, ड्रग्स तस्करी का लगा था आरोप, वायरल हुआ वीडियो

Chrisann Pereira: बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को कुछ समय पहले ड्रग्स तस्करी के मामले में फंसाया गया था। उस समय उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की शारजाह जेल में रखा गया था। हालांकि बाद में ये साबित हो गया था कि क्रिसन परेरा को इस मामले में फंसाया गया है और जेल से रिहा करने के निर्देश जारी किया गया था। अब क्रिसन परेरा शारजाह से भारत लौट आई हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

शारजाह से भापत लौटीं क्रिसन परेरा
आपको बता दें कि एक्ट्रेस क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहाई मिलने के बाद भारत लौट आई हैं। गत 1 अप्रैल 2023 को क्रिसन परेरा को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब क्रिसन परेरा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। क्रिसन ने कहा कि जल्द ही वह मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

Chrisann Pereira

ड्रग्स तस्करी के मामले में क्रिसन को किया गया था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस क्रिसेन परेरा को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' में देखा गया था। गत 1 अप्रैल 2023 को यूएई के शारजाह एयरपोर्ट पर क्रिसन परेरा के लैंड होते ही उन्‍हें वहां मौजूद अध‍िकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही इंडिया में रहे रहे उनके परिवार से संपर्क करने की कोश‍िश की जा रही थी। भारतीय वाण‍िज्‍य दूतावास ने बताया था कि एक्‍ट्रेस क्रिसन परेरा की गिरफ्तारी के 72 घंटे बाद उन्‍हें इस बारे में सूचना दी गई थी।

क्रिसन के भाई ने शेयर किया वीडियो
क्रिसन परेरा के मुंबई लौटने पर उनके भाई केविन परेरा ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाई ने कैप्शन में लिखा है- क्रिसन आखिरकार वापस लौट आई है और हमसे मिली। मुझे पता है कि मैंने जून में बताया था कि वो वापस आ जाएगी, लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया और अंत में वह घर लौट आई है।

ट्रॉफी के अंदर छुपाया गया था ड्रग्स
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अप्रैल 2023 में ड्रग्स तस्करी मामले में एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को फंसाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें बोरीवली स्थित एक बेकरी के मालिक एंथोनी पॉल और उनके एक साथी बैंकर राजेश बोभाटे का नाम शामिल है। उन लोगों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ट्रॉफी में ड्रग्स छुपाकर रख दिया था। दरअसल वो दोनों क्रिसन की मां प्रमिला से अपमान का बदला लेना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+