Chocolate Day 2025: चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को ऐसे बताएं अपने दिल की बात, भेजें ये खास मैसेजेस

Chocolate Day 2025 Wishes and Quotes: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। गत 7 फरवरी 2025 को रोज डे के साथ प्यारी के इस खास सप्ताह की शुरुआत हुई है। वहीं इस वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे है, जिसे हर साल 9 फरवरी को मनाया जाता है।

8 फरवरी 2025 को चॉकलेट डे
चॉकलेट न सिर्फ खाना अच्छा होता है बल्कि इसे किसी भी खास मौके पर गिफ्ट में भी दिया जा सकता है। वहीं चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को इसे गिफ्ट में देना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसे आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी तोहफे के रूप में दे सकते हैं।

Chocolate Day 2025 Wishes

चॉकलेट के साथ करें प्यार का इजहार

चॉकलेट हमेशा मूड को हल्का करने और आपको खुश करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इस चॉकलेट डे पर आप अपने करीबियों को कौन से मैसेजेस भेजकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। चॉकलेट के साथ आप अपने प्यार का भी इजहार कर सकते हैं।

चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को भेजें ये मैसेजेस

मुझे इन राहों में तेरा साथ चाहिए
तन्हाइयों में तेरा हाथ चाहिए
खुशियों से भरे इस संसार में तेरा प्यार चाहिए
हैप्पी चॉकलेट डे

लगता है जैसे कोई खूबसूरत शाम है
बस आपकी हंसी का खुमार है
आज के दिन चॉकलेट की तरह
हवाओ में भी घुली प्यार की मिठास है
हैप्पी चॉकलेट डे

सनम लाया है तेरे लिए ये मीठा प्यार,
इस जीवन में है प्यार की मिठास,
चॉकलेट डे पर करें प्यार का इजहार
हैप्पी चॉकलेट डे

तेरे नाम को होठों पे सजाया है
तेरी रुह को दिल में बसाया है
दुनिया में खुद को ढूंढते-ढूंढते हो जाएगी पागल,
क्योंकि मैंने तुम्हे दिल में बसाया है
हैप्पी चॉकलेट डे

प्यार का त्योहार है आया
संग अपने खुशियां लाया
आओ मिल कर मनाए इसे
कोई भी रंग न रहे फीका
पर सबसे पहले कर लो मुंह मीठा
हैप्पी चॉकलेट डे

पानी की बूंदे फूलों में जा रही है,
ठंडी लहरे एक ताजगी जगा रही हैं,
हो जाएं आप भी इनमें शामिल,
एक खूबसूरत सी सुबह चॉकलेट के साथ आपको जगा रही है
हैप्पी चॉकलेट डे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+