चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने रामचरण और उनकी पत्नी उपासना को दी बधाई, बेटी के लिए लोगों ने जताई खुशी
Ram Charan-Upasana Kamineni Baby Girl: साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने आज यानी 20 जून 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि उपासना कामिनेनी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक रामचरण और उनकी पत्नी उपासना को सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामना संदेश दे रहे हैं।
दादा चिरंजीवी ने कपल को दी बधाई
अपोलो अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि नवजात बच्ची के दादा यानी साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी ट्विटर पर कपल को बधाई देते हुए अपनी पोती के लिए एक प्यारभरा नोट लिखा है।

दादा चिरंजीवी ने बच्ची के लिए लिखा है- वह और उनकी पत्नी सुरेखा एक बार फिर से दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। वहीं मीडिया से बात करते हुए चिरंजीवी ने इस बात का भी जिक्र किया कि ये बच्ची परिवार के लिए बहुत ही लकी है।
जूनियर एनटीआर ने कही ये बात
परिवार के सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदारों और कई सेलेब्स ने कपल को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली है। रामचरण के दोस्त और को-एक्टर जूनियर एनटीआर ने माता-पिता को ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- बधाई रामचरण और उपासना कामिनेननी। पैरेंट्स क्लब में तुम दोनों का स्वागत है। बच्ची के साथ बिताया हर पल जीवन भर के लिए अविस्मरणीय याद बन जाएगा। भगवान उन्हें और आप सभी को अपार खुशियां दें।
महेश बाबू ने दी शुभकामना
वहीं एक्टर महेश बाबू ने भी ट्विटर पर इस कपल को बच्ची के जन्म पर बधाई दीहै। महेश बाबू ने रामचरण और उपासना को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- आपके परिवार में नए सदस्य का स्वागत है। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई, पितृत्व में आपका स्वागत है।
रकुल प्रीत ने लिखा बधाई मैसेज
इस लिस्ट में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रामचरण और उपासना को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- आप दोनों को बधाई...बेटी को प्यार और खुशी। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी गत 19 जून को उपासना से मिलने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे थे। वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कपल को बेटी के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- मेरे सबसे प्यारे सुनहरे दिल वाले भाई और मेरी प्यारी भाभी को बेटी के आगमन के लिए हार्दिक बधाई। दादा चिरंजीवी और दादी सुरेखा गारु को भी खूब बधाई।












Click it and Unblock the Notifications