बॉलीवुड का ऐसा फ्लॉप हीरो जिसने अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस चार्ज की, मिला था 'न्यू मनी मशीन' का टैग!

चिरंजीवी. ये हो नाम है जिसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में और उनके फैंस मेगास्टार कहते हैं। उन्होंने अपने करियर में अच्छी फिल्में की हैं। साउथ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। साउथ में जैसा इस स्टारडम चिरंजीवी का है, उसी प्रकार बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का है। दोनों अपनी अपनी इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं। दोनों का स्टारडम हर एक्टर पाना चाहता है।

चिरंजीवी ने बॉलीवुड में 3 फिल्में की हैं। वो भले ही साउथ में मेगास्टार हों, लेकिन बॉलीवुड में उनकी दाल नहीं गली थी। बॉलीवुड में चिरंजीवी फ्लॉप साबित हुए थे। इसके बाद उन्होंने कभी बॉलीवुड में वापसी नहीं की। मजे की बात ये है कि चिरंजीवी बॉलीवुड में फ्लॉप रहे, लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन को 90 के दशक में फीस के मामले में टक्कर दी थी।

Chiranjeevi flopped in Bollywood but charged more fees than Amitabh Bachchan reed full story

1.25 रुपए थी फीस
दरअसल, चिरंजीवी ने अपने करियर में बैक टू बैक 14 हिट फिल्में दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी थी। फिल्म मेकर्स भी उन्हें अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस देने लगे थे। रिपोर्ट्स की माने तो, द वीक मैगजीन ने अपने 13 सितंबर 1992 में एक रिपोर्ट छापी थी। इसमें दावा किया गया था कि अमिताभ अपनी फिल्मों के लिए उस वक्त करीब 1 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। लेकिन चिरंजीवी एक फिल्म के लिए 1.25 करोड़ रुपए फीस लेते थे। रिपोर्ट्स की माने तो चिरंजीवी को उस समय 'न्यू मनी मशीन' का टैग भी मिला था। बता दें, चिरंजीवी ने अपने करियर में करीब 165 से ज्यादा फिल्मों में किया है। वो 4 साल में ही 50 फिल्मों में काम किया चुके थे। साल 1978 में चिरंजवी ने अपना डेब्यू किया और साल 1982 में आई बंधुलु अनुबंधुलू उनकी 50वीं फिल्म थी। उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्टिंग के लिए 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार नंदी अवॉर्ड जीता मिल चुके हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया है।

दो फिल्मों पर कर रहे काम
एक्टिंग के अलावा वो राजनीति में भी सक्रिय हैं। वो केंद्र सरकार में स्टेट मिनिस्टर भी रह चुके हैं। ख़ैर, वो विश्वंभरा और मेगा 157 में बिजी हैं। ये फिल्में अभी प्रोडक्शन स्टेज पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+