चिराग पासवान ने सलमान खान के लिए कह दी ऐसी बात, मोदी के मंत्री ने शादी को लेकर खोला ये राज

Chirag Paswan Marriage: नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस समय वह लड़कियों का क्रश भी बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के बाद से लोग चिराग पासवान को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

कई महिलाओं के साथ जोड़ा जा रहा है चिराग पासवान का नाम
कई लोग जहां चिराग पासवान की पॉलिटिकल करियर को लेकर बात कर रहे हैं वहीं कुछ लोग पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। आपको बता दें कि चिराग पासवान का नाम कई महिलाओं के साथ भी जोड़ा जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

chirag paswan

कब और किस से शादी करेंगे चिराग पासवान
वहीं हाल ही में रेडियो मिर्ची को दिए एक इंटरव्यू में चिराग पासवान ने अपनी पर्सनल जिंदगी के कई राज खोले हैं। इस बातचीत में चिराग ने ये भी बताया है कि वह कब और किस से शादी करेंगे। आपको बता दें कि चिराग ने कई सावलों के जवाब तो हैरान करने वाले दिए हैं। यहां तक कि उन्होंने सलमना खान को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है।

चिराग पासवान की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से चिराग पासवान की निजी जिंदगी के बारे में इंटरनेट पर खूब सर्च किया जा रहा है। कभी उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के साथ जोड़ा जा रहा है तो कभी भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक के साथ भी उनके रिश्ते की चर्चा हो रही है।

शादी को लेकर चिराग पासवान ने कही ऐसी बात
इसी बीच रेडियो मिर्ची को दिए एक इंटरव्यू में चिराग पासवान ने बताया है कि कभी भी शादी नहीं करना चाहते हैं। उन्हें सिंगल रहने में ही मजा आता है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह देश के एलिजेबल बैचलर सलमान खान को मानते हैं और उन्हीं की तरह वह भी बैचलर ही रहना चाहते हैं।

सलमान खान को लेकर चिराग पासवान का बयान
सांसद ने साफ कहा कि देश के 2 एलिजेबल बैचलर हैं और वो हैं- सलमान खान और चिराग पासवान। इसके बाद उन्होंने कहा कि शादी के सवालों का जवाब देने के चलते ही वह रोमांटिक फिल्मों की जगह अब एक्शन फिल्मों को पसंद करने लगे हैं।

जिम में जाकर हार्ड वर्कआउट करना सांसद को है पसंद
इस इंटरव्यू में चिराग पासवान ने बताया कि उन्हें जिम में जाकर हार्ड वर्कआउट करना पसंद है। वह ज्यादातर वेट लिफ्टिंग करते हैं। साथ ही उन्हें स्पाइसी खाना बहुत ही पसंद है। चिराग पासवान ने दिल्ली के छोले भठूरे की भी जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+