कंगना रनौत से चिराग पासवान का कैसा है रिश्ता? अब खुद खोला राज, कहा- 'मैं पिछले तीन सालों से...'
Chirag Paswan Kangana Ranaut: चिराग पासवान और कंगना रनौत ने साल 2011 में आई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के बाद चिराग ने बॉलीवुड छोड़ दिया था लेकिन को-स्टार कंगना से उनके आज भी अच्छे संबंध हैं।
कंगना रनौत के चुनाव जीतने के बाद अक्सर उनकी चिराग पासवान के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती है। अब एक इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान ने कंगना रनौत से रिश्ते पर खुलकर बात की।

एएनआई को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा कि, 'वह एक अलग समय था और मैं नहीं कह सकता कि यह कठिन था या फिर आसान। मेरे परिवार में से कोई भी कभी बॉलीवुड में नहीं गया। फिल्मी अंदाज में मैं कह सकता हूं मेरी सात पुश्तों का फिल्म से कोई नाता नई रहा। मैं पहली पीढ़ी था जो इसमें काम करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि यह एक आपदा है। मुझे पता चल गया था कि मैं एक्टिंग के लिए नहीं बना हूं।'
कंगना रनौत के साथ दोस्ती को लेकर चिराग पासवान ने कहा, 'एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के बाद मेरे साथ इकलौती अच्छी बात ये हुई कि कंगना और मैं काफी अच्छे दोस्त बन गए। ये एक अच्छी चीज है जो हम उस समय से लेकर चल रहे हैं। संसद में कंगना से मिलने के लिए मैं काफी एक्साइटेड था। क्योंकि पिछले तीन सालों से मैं काफी ज्यादा व्यस्त था। जिसकी वजह से उनसे मेरा कनेक्शन खत्म हो गया।'
बता दें कि, मंडी सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड नहीं छोड़ा है। एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी पाइपलाइन में हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अब तक ऐलान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications