उर्फी जावेद को देखकर डर गया बच्चा, जोर-जोर से रोने लगा, एक्ट्रेस ने सरेआम मांगी माफी और फिर.....
Uorfi Javed Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस और अजीबोगरीब बयानबाजी के चलते लोगों को बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह ज्यादातर समय कुछ ऐसे अजीबोगरीब ड्रेसेस कैरी करती है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते लोगों के निशाने पर आ जाती हैं और ट्रेल होने लगती हैं। इस बार भी उर्फी के साथ कुछ ऐसा हुआ है। इस बार तो उर्फी ने माफी भी मांगी है।
उर्फी जावेद को देखकर रोने लगा बच्चा
आपको बता दें कि इस बार उर्फी जावेद के ड्रेस को पसंद न करने वालों की लिस्ट में एक बच्चा भी शामिल हुआ है। वो बच्चा तो उर्फी जावेद के फैशन को देखकर रोने लग गया था। उर्फी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बच्चे को नहीं पसंद आई उर्फी की ड्रेस
उर्फी जावदे को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल उर्फी के पास आता है और उनसे बातचीत करने लगता है। ये कपल उर्फी के फैंस थे, लेकिन उनके बच्चे को शायद उर्फी का लुक बिल्कुल पंसद नही आया था। पापा की गोद में मौजूद वो बच्चा जोर-जोर से रोने लगा था।
उर्फी ने कहा- दुआएं दे सकती हूं, हाथ में नहीं ले सकती
वीडियो में देखा जा रहा है कि उर्फी जावेद ने वाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और अपने हाथों को ड्रेस के नीचे पूरी तरह छिपा कर रखा था। ऐसे में वह बच्चे को अपनी गोद में नहीं ले पा रही थीं। इसके बाद बच्चा अचानक ही जोर जोर से रोने लगा। इस पर उर्फी ने बच्चे से कहा- डर क्यों रहे हो। सॉरी भाई, सॉरी यार। वहीं उस बच्चे की मां ने उर्फी से कहा आप एक बार इसे गोद में ले लो। इस पर उर्फी ने कहा- मैं दुआएं दे सकती हूं, हाथ मैं नहीं ले सकती। उसने कपल से बच्चे को रुलाने के लिए माफी भी मांगी।
राज कुंद्रा पर भड़क गई थीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद का फैशन सेंस ज्यादातर लोगों को पसंद नही आता है, जिस वजह से वह ट्रोल हो जाती हैं। लेकिन इन सब के बावजूद उर्फी जावेद को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह हमेशा से अपने तरीके से ही कपड़े कैरी करती हैं। कुछ दिनों पहले ही उर्फी जावेद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर भड़क गई थीं। उस समय उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था- दूसरों को नंगा करके पैसे कमाने वाला अब मेरे कपड़ों पर कमेंट करेगा। सॉरी नॉट सारी पॉर्न किंग।












Click it and Unblock the Notifications