Chhorii 2 Movie Review: हॉरर और इमोशन के साथ लौटी 'छोरी 2', नुसरत भरूचा ने दी पावरफुल परफॉर्मेंस
फिल्म रिव्यू : छोरी 2
कलाकार : नुसरत भरूचा, सोहा अली खान, गशमीर महाजनी, सौरभ गोयल
निर्देशक : विशाल फुरिया
प्लेटफॉर्म : प्राइम वीडिओ
रेटिंग : 3 स्टार्स
Chhorii 2 Movie Review: 2021 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फ़िल्म छोरी को दर्शकों ने बहुत बहुत पसंद किया था। हॉरर के साथ फिल्म में "बेटी बचाओ" का एक अहम संदेश था। इस फ्राइडे अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई छोरी 2, फिल्म छोरी का सीक्वल है। नुसरत भरुचा की लीड किरदार वाली फिल्म अपनी कहानी और परफॉर्मेंस में कैसी है, यह जानते हैं इस रिव्यू में।

कहानी "छोरी 2" की वहीं से शुरू होती हैं, जहां छोरी की कहानी खत्म हुई थी। साक्षी ( नुसरत भरूचा ) बेटियों के श्रापित गांव से निकलने में कामयाब रहती हैं और अस्पताल में एक बेटी को जन्म देती हैं। इंस्पेक्टर समर (गश्मीर महाजनी) साक्षी को अपने घर ले जाता है। साक्षी अपने अतीत को याद करके डरी हुई है । उसको डर लगता है की कभी भी उसका पूर्व पति राजबीर उसकी बेटी को मारने आ सकता है। साक्षी की बेटी ईशानी (हार्दिका शर्मा) अब सात साल की हो गई है। लेकिन उसके साथ एक बड़ी बीमारी हैं वह शरीर पर धूप से एलर्जी से कमजोर पड़ जाती है।
आखिर एक रात साक्षी का डर सही हो जाता है और राजवीर अपने काका और कबीले वालों के साथ ईशानी और उसकी देखभाल करने वाली रानी (पल्लवी अजय) को लेकर रहस्यमय खेतों के नीचे बने खंडहर में लेकर चला जाता है। साक्षी की जंग एक बार फिर शुरू होती है, वह अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इंस्पेक्टर समय इस सफर में साथ तो है, लेकिन यह लड़ाई साक्षी को अकेले लड़नी है। लेकिन इस बार कबीले के लोगों का षड्यंत्र बहुत गहरा है और खंडहर में कई शैतानी शक्तियां हैं।
"छोरी 2" की कहानी में मुख्य किरदार साक्षी है। एक बार फिर से अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपने दमदार अभिनय इस किरदार में जान डाल दी है। अपने अतीत से डरी हुई , अपने वर्तमान में बेटी की एलर्जी की बीमारी से परेशान साक्षी के किरदार में बहुत गहराई है। एक कमजोर और सहमी मां परिस्थितियां बदलने पर अपनी बेटी को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। नुसरत ने साक्षी के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। अपनी बेटी के प्रति चिंता के बारे में समझाते हुए उनका संवाद है "मैं समझती हूं समर, पर मां हूं, इस डर का क्या करूं? इस सीन में नुसरत के सवाद अदायगी की परिपक्वता देखी जा सकती है। छोटी बच्ची ईशानी के रोल में हार्दिका शर्मा का अभिनय बहुत स्वाभाविक है। इंस्पेक्टर समर के किरदार में गश्मीर महाजनी का अभिनय भी अच्छा है। नकारात्मक किरदार में सोहा अली ख़ान चौंकाती हैं, राजबीर के किरदार में सौरभ गोयल और प्रधान जी के किरदार में कुलदीप सरीन ने भी अपने किरदारों से न्याय किया है। फिल्म में कई उम्दा हॉरर और सस्पेंस से भरे दृश्य हैं।
फिल्म का हॉरर एलिमेंट दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधने में कामयाब रहता है। फिल्म 'छोरी 2' बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण के संदेश को बहुत ही मनोरंजन अंदाज में प्रस्तुत करती है। कहानी और ट्रीटमेंट से एक जरूरी संदेश देने में फिल्म की कामयाब रहती है। फिल्म पहले दृश्य से हॉरर और सस्पेंस क्रिएट करने में सफल रहती है। कहानी के साथ ही कई किरदारों में की सोच में बदलाव देख सकते हैं। निर्देशक विशाल फुरिया अपने सधे निर्देशन से एक जबरदस्त मनोरंजक फिल्म दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
फिल्म छोरी 2 इस वीकेंड में बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट फिल्म है। लेकिन आपने अभी तक पहला पार्ट नहीं देखा तो उसे पहले देखिए। तभी आगे की कहानी समझ में आएगी और आप अच्छे से इंजॉय कर पाएंगे। मेरी बात यहीं तक, आप भी फिल्म देखिए और अपनी राय बनाइए।












Click it and Unblock the Notifications