Chhavi Mittal ने फ्लॉन्ट किया कैंसर सर्जरी का निशान, कही ये इमोशनल बात

छवि मित्तल ने कैंसर सर्जरी के बाद अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने कैंसर सर्वाइवर होने पर गर्व महसूस किया है।

मुंबई, 14 जून: टीवी अभिनेत्री छवि मित्तल को हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अब छवि को अपनी सर्जरी का निशान गर्व से फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सर्जरी के बाद छवि के निशान को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

फ्लॉन्ट किया निशान

फ्लॉन्ट किया निशान

छवि मित्तल ने चार तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी पहली तस्वीर में वे कैमरे की ओर पीठ करके सर्जरी के बाद बने अपने निशान को दिखा रहीं हैं। छवि कहती हैं कि कई लोग उनकी सर्जरी का निशान देखकर डर जाते हैं। फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि 'आप एक शख्स के शरीर पर निशान देख सकते हैं लेकिन उसकी आत्मा नहीं देख सकते। कल जब मैंने हिम्मत करके इस निशान को फ्लॉन्ट किया, तो कई लोग थे, जो इसे देखकर डर गए। मैं कहती हूं कि अगर आपको इसे देखकर डर लगता है तो सोचिए मुझे कैसा लगता होगा, जिसे ये निशान मिला है।'

नहीं हटवाऊंगी निशान- छवि

नहीं हटवाऊंगी निशान- छवि

छवि आगे लिखतीं हैं कि 'एक मर्द असली मर्द नहीं है अगर वो नीचे देखकर एक महिला के शरीर की तारीफ करता है। लेकिन उस शरीर को पाने के लिए महिला के एफर्ट्स को एप्रिशिएट नहीं करता। कुछ लोगों ने मुझसे ये भी पूछा कि क्या मैं अपना ये निशान लेजर से हटवाऊंगी तो मैंने कहा कभी नहीं।'

कैंसर सर्वाइवर होने पर गर्व

कैंसर सर्वाइवर होने पर गर्व

छवि आगे कहती हैं कि 'उन्हें बीमारी को हराकर एक कैंसर सर्वाइवर होने पर गर्व है। वे लिखती हैं कि वे मुझे उस लड़ाई की याद दिलाते हैं जो मैंने लड़ी और जीत हासिल की। मैं कभी भी इन लड़ाई के निशान को क्यों छिपाना चाहूंगी। ये सबूतों के साथ छेड़छाड़ होगी।' उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा- 'कैंसर सर्वाइवर होने पर गर्व हैं।'

महिला चौधरी को किया सपोर्ट

महिला चौधरी को किया सपोर्ट

बताते चलें कि हाल ही में एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने भी अपनी ब्रेस्ट कैंसर होने की बात का खुलासा किया था। इसके बाद छवि ने महिमा चौधरी को सपोर्ट करते हुए उनके साथ एक फोटो भी शेयर किया था। छवि ने कहा था कि महिमा खुद को जितना बहादुर समझती हैं, असल में उससे कहीं ज्यादा बहादुर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+