'क्या तुम मरने वाली हो मां?', छवि मित्तल का छलका दर्द, बोलीं- कैंसर सुनते ही ऐसी हो गई थी बेटी की हालत
Chhavi Mittal: टीवी और फिल्मों से लेकर यूट्यूब के शॉर्ट वीडियोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस छवि मित्तल के साथ हाल ही में शूटिंग सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया था। शूट के दौरान उनके बालों में आग लग गई थी। इससे पहले छवि मित्तल का हाथ भी टूट गया था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर से भी जंग लड़ चुकी हैं। हालांकि अब वह बहुत हद तक रिकवर कर चुकी हैं।
छवि मित्तल ने कैंसर के बारे में कही ये बात
छवि मित्तल कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में हमेशा खुलकर बात करती रहती हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें शुरुआती स्टेज में ही ब्रेस्ट कैंसर का पता चल गया था। उनकी 6 घंटे की लंबी सर्जरी हुई थी और फिर वह इस बीमारी से बाहर निकल आई थीं।

'ब्रेस्ट कैंसर से लड़ना आसान नहीं था'
हाल ही में एक इंटरव्यू में छवि मित्तल और उनके पति मोहित हुसैन ने अपने लाइफ के कठिन समय के बारे में खुलकर बात की है। छवि ने बताया- मुझे इसके बारे में सबसे पहले पता चला था क्योंकि मैं एक डॉक्टर के संपर्क में थी। उन्होंने सबसे पहले मुझे कॉल किया था। डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि रिपोर्ट आ गई है और ये अच्छी नहीं लग रही है। उन्होंने बस मेरी तरफ देखा था और कहा था- ठीक है, हम इससे निपट लेंगे।
'अरीजा को कैंसर के बारे में समझाना मुश्किल था'
छवि मित्तल ने बताया- मेरे पति मेरी हालत को समझ रहे थे, लेकिन मेरी बेटी अरीजा, जो उस समय सिर्फ 9 साल की थी, को ये बात बताना आसान नहीं था। जब बेटी को कैंसर के बारे में पता चला तो उसे लगा कि था कि उसकी मां मरने वाली है। हालांकि मैंने अपनी बेटी को समझाया था कि कैंसर हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता है।
'तुम्हारी मां बीमार है, उसे अस्पताल जाना है'
छवि ने आगे कहा- मैंने अरीजा से खुलकर बात की थी। मैं उसके साथ बैठी और उससे कहा था- तुम्हारी मां बीमार है और उसे कुछ दिनों के लिए अस्पताल जाने की जरूरत है। वह ठीक हो जाएगी और घर वापस आ जाएगी। वह अचानक रोने लगी और बोली- मम्मा, क्या आपको कुछ हुआ है? मुझे पता था कि वह कैंसर के बारे में ही कह रही थी। मैने बस हां कह दिया था।
'क्या तुम मरने वाली हो मां?'
छवि ने कहा- मेरी बेटी कैंसर के बारे में केवल यही जानती है कि इससे इंसान मर जाता है। मेरी बीमारी को जानने के बाद अरीजा ने कहा था- क्या तुम खाना नहीं खा पाओगी? क्या तुम मरने वाली हो? तब मैंने कहा था- नहीं, ऐसा नहीं है। कैंसर अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। ये मेरे लिए बहुत अलग है। मेरे लिए एक छोटी से बीत है। एक सर्जरी होगी और मैं घर आ जाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications