'छावा' के औरंगजेब अक्षय खन्ना का किस्सा, जिन्होंने एक नेक टाई की वजह से ऐश्वर्या और अनिल का शूट छोड़ दिया!

Akshaye Khanna Life Story: छावा का औरंगजेब, जिसने 3 साल बाद फिल्मों में वापसी की। नाम अक्षय खन्ना, जो इसके पहले दृश्यम 2 में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए थे। अब वो विक्की कौशल की छावा में दिखे हैं। जिसके बाद उनकी एक्टिंग और उनके पिछले किरदारों की चर्चा तेजी से होने लगी है। यह भी कहना बुरा नहीं है कि Gen-Z और मिलेनियल फिर से उन्हें डिस्कवर करने लगे हैं।

अक्षय वही हैं, जिन्होंने हिमालय पुत्र से डेब्यू किया। लेकिन फिल्म नहीं चली। फिर उन्होंने अपने करियर की दूसरी फिल्म मल्टीस्टारर 'बॉर्डर' की। उन्हें किसी तरह की इनसिक्योरिटी नहीं थी। हालांकि फिल्म का रोल सलमान, अक्षय कुमार और अजय के पास से होते हुए उन तक पहुंचा था। ये किस्सा किसी और दिन। आज हम 1999 में आई फिल्म 'ताल' के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके एक शूट को अक्षय सिर्फ इस वजह से छोड़ने जा रहे थे, क्योंकि उन्हें गर्दन में पहनने वाली टाई का कलर पसंद नहीं था।

Akshaye Khanna story from film taal

सीनियर जर्नालिस्ट, फिल्म क्रिटिक और फिल्म मेकर खालिद मोहम्मद ने सालों पहले अक्षय खन्ना की प्रोफाइल लिखी थी। इसमें उन्होंने ये किस्सा शेयर किया था। खालिद ने बताया, 1999 'ताल' में ताल रिलीज होने वाली थी। इसके पहले नामी मैग्जीन फिल्मफेयर 'ताल' के लीड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना के साथ कवर शूट (मैग्जीन का कवर पेज) करने वाली थी। लेकिन उस शूट अक्षय खन्ना खूब व्याकुल थे। वजह थी टाई। इस शूट में अक्षय एक जैकेट पहनने वाले थे, उसके साथ जो नेक टाई थी वो पसंद नहीं आ रही थी। अक्षय शूट के दौरान गुस्सा हो गए। उनका गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उन्होंने शूट छोड़ने का फैसला लिया था। लेकिन फिल्म ताल के डायरेक्टर सुभाष घई ने अक्षय को समझाया और मनाया। फिर अक्षय ने ये शूट पूरा किया। ऐसे हजारों किस्से हैं।

भले ही अक्षय फिल्मों में कम नजर आते हों या फिर उनके इंटरव्यूज भी बहुत कम हों। लेकिन वो एक सफल और अच्छे अभिनेता हैं। इसका सबूत उन्होंने कई फिल्मों में दिया है। आपने अगर उन्हें अच्छे किरदारों में नहीं देखा तो, उनकी फिल्मोंग्राफी से आप गुजर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+