घर में गूंजने वाली शहनाई मगर पसर गया मातम, शूटिंग से लौटते हुए मशहूर खूंखार विलेन की हुई मौत
Villain Suraj Mehar: फिल्मी जगत से बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फिल्मों में खलनायक का रोल निभाने वाले सूरज मेहर की महज 40 साल की उम्र में मौत हो गई है। 'आखिरी' फिल्म की शूटिंग से लौटते हुए एक्टर का एक्सीडेंट हो गया।
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के मशहूर एक्टर के घर में जल्द ही शहनाई गूंजने वाली थी। घर में खुशियों का माहौल था मगर अब ये खुशियां गम में बदल गईं और घर में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक हादसा 10 अप्रैल को हुआ, जिसके बाद एक्टर की मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। खबर है कि बिलाईगढ़ के सरसावा इलाके में एक्टर की स्कॉर्पियो गाड़ी की पिकअप से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टर ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि हादसे के तुरंत बाद ही आनन-फानन में एक्टर को पास ही के अस्पताल लेकर जाया गया, मगर वहां जाकर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक्टर की तो जान चली गई मगर उनके ड्राइवर भूपेश पटेल और दोस्त आर्या वर्मा भी घायल हुए हैं। दोनों का ही अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत भी गंभीर बताई जा रही हैं।
विलेन का रोल निभाने वाले सूरज के घरवालों को सुबह 5 बजे इस दर्दनाक हादसे की सूचना दी गई, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
खबरें हैं कि जिस दिन एक्टर की मौत हुई, उसी दिन ओडिशा के भठली में उनकी सगाई भी होने वाली थी। घर में चारों तरफ खुशियों का माहौल था। मगर अब हर जगह से सिर्फ रोने और चीखों की आवाज ही सुनाई पड़ रही है। एक्टर के फैंस भी ये खबर सामने आने के बाद काफी परेशान और दुखी हैं।
बताते चलें कि विलेन के रोल में सूरज ने हमेशा ही फैंस का दिल जीता है। मगर अब उनके निधन की खबरों से फैंस भी काफी सदमे में हैं। यूं एक्टर का चला जाना हर किसी को गमगीन कर गया है।












Click it and Unblock the Notifications