Chhaava Ott Release: ओटीटी पर रिलीज हो रही है विक्की कौशल की 'छावा', कहां और कैसे देखें ये फिल्म?

Chhaava Ott Release: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस समय अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म गत 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म 'छावा' ओटीटी रिलीज
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। फिल्म की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल खुश कर दिया है। सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Chhaava Ott Release

11 अप्रैल 2025 को ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

-टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 2 महीने बाद यानी आगामी 11 अप्रैल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में जो लोग थिएटर में जाकर इस फिल्म का मजा नहीं ले पाए थे, वह अब इसे घर बैठे ही देख सकते हैं।

-लोग फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की डिजिटल रिलीज के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म मेकर्स या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से अभी तक इसके बारे में ऑफिशियली कुछ बताया नहीं गया है।

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित कहानी

-आपको बता दें कि 'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है। छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। वहीं रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के रोल में नजर आई हैं।

-वहीं इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगल शहंशाह औरंगजेब का दमदार किरदार निभाया है। फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और संतोष जुवेकर भी नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+