'वो बेचारी असहाय लड़की, उसके साथ हुआ बहुत अन्याय', बॉलीवुड की एक और बड़ी हस्ती ने दिया रिया का साथ

नई दिल्ली, 22 अगस्त: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक उसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। शुरू में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को दोषी माना जा रहा था, लेकिन उनके खिलाफ पुलिस और सीबीआई को कोई ठोस सबूत नहीं मिले। वो सिर्फ ड्रग्स से जुड़े मामले में जेल गईं, लेकिन उसमें भी उनको जमानत मिल गई है। साथ ही उनको अब बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का समर्थन भी मिलने लगा है। कुछ दिनों पहले डायरेक्टर रूमी जाफरी ने रिया की तारीफ की थी, तो वहीं अब प्रोड्यूसर आनंद पंडित भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

कही ये बातें

कही ये बातें

आनंद ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि ये रिया के निजी जीवन में एक त्रासदी थी, इसलिए मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन उस 'असहाय लड़की' के साथ बहुत अन्याय किया गया। उसने आगामी फिल्म चेहरे में शानदार काम किया है। ऐसे में वो उसका पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि लोग रिया को सिल्वर स्क्रीन पर वापस देखना पसंद करेंगे।

काफी पैसा हुआ खर्च

काफी पैसा हुआ खर्च

27 अगस्त को रिया की फिल्म 'चेहरे' रिलीज हो गई है। जिसके डायरेक्टर रूमी जाफरी हैं और उसे आनंद ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म पर आनंद ने कहा कि हमें काफी पैसा खर्च करना पड़ा और इसमें बहुत कोशिशें भी की गईं, लेकिन ये सब खेल का एक हिस्सा है। आप इस बारे में शिकायत नहीं कर सकते। उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

बिग बी आएंगे नजर

बिग बी आएंगे नजर

वहीं जब उनसे पूछा गया कि वो किस वजह से चेहरे में वापस आए। इस पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले, मैं लंबे समय से एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बनाना चाहता था। दूसरी बात मैं मिस्टर बच्चन के साथ काम करने का बेसब्री से इच्छुक था। जैसे ही बिग बी ने स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखाई, वैसे ही मैंने कहा कि मैं ये फिल्म बनाऊंगा।

रूमी ने कही थी ये बात

रूमी ने कही थी ये बात

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में रूमी ने कहा कि लोगों की धारणा रिया के प्रति बदल गई है। पिछले साल लोग उन्हें चुड़ैल और गोल्ड डिगर (लालची) समझते थे, लेकिन अब सबका मन बदल गया है। साथ ही लोग रिया को डिजायरेबल वुमन मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रिया के निजी जीवन के विवाद के कारण फिल्म को नुकसान होगा। हां अगर फिल्म पिछले साल आती, तो जरूर उस पर प्रभाव पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+