सुष्मिता सेन के भाई राजीव से तलाक लेने जा रही हैं चारु, कहा-' वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना...'

नई दिल्ली, 08 जुलाई। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा की शादी टूटने जा रही है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और इसलिए चारु ने राजीव को तलाक का नोटिस भेज दिया है, दोनों का रिश्ता डर्टी दौर से गुजर रहा है, आपको बता दें कि दोनों एक बेटी के मां-बाप हैं, जिसका नाम 'जियाना' है। दोनों के अलग होने की खबर से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं , जिसके बारे में चारु ने अपना एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने टूटते रिश्ते के बारे में खुलकर बोला है।

'मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग मेरी बातों को समझ पाएंगे'

'मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग मेरी बातों को समझ पाएंगे'

वो अपने वीडियो में कह रही हैं कि 'उन्हें अपनी सोच और समझ से जो सही लग रहा है, वो कर रही हैं। ये वो अपने लिए नहीं बल्कि 'जियाना' के लिए कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग मेरी बातों को समझ पाएंगे और मेरा यकीन करेंगे। जितना आपने मेरे हर फैसले पर मुझे सपोर्ट किया है, आगे भी जरूर करेंगे, ऐसा मैं सोचती हूं।'

एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

इसके बाद उन्होंने कहा कि ' वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन, उसे इक खूसूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा '। आपको बता दें कि चारु और राजीव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

'राजीव ने उन्हें कभी सुख नहीं दिया'

'राजीव ने उन्हें कभी सुख नहीं दिया'

चारु ने राजीव को लापरवाह और अपनी बात मनवाने वाला व्यक्ति कहा है, उनका कहना है कि 'राजीव की वजह से उन्होंने अपना काम छोड़ दिया लेकिन इसके बावजूद राजीव ने उन्हें कभी सुख नहीं दिया तो वहीं राजीव ने चारु पर पहली शादी को गुप्त रखने का आरोप लगाया है, उसने कहा कि उसने कभी भी हमारे रिश्ते के साथ वफादारी नहीं की।'

'मैं नहीं चाहती हूं उसकी परवरिश एक जहरीले वातावरण में हो'

'मैं नहीं चाहती हूं उसकी परवरिश एक जहरीले वातावरण में हो'

चारु ने कहा कि ' मैं नहीं चाहती कि जियाना हमें लड़ते हुए देखे, मैं नहीं चाहती हूं उसकी परवरिश एक जहरीले वातावरण में हो, मैंने उसके सुखद भविष्य को ध्यान में रखते हुए राजीव से अलग होने का फैसला किया है। अब मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। मैंने राजीव के लिए अपना करियर, काम, परिवार सब छोड़ दिया लेकिन इसके बावजूद मुझे बेइज्जती, दुख और दर्द झेलने का मिला।'

'वो हमेशा राजीव को ही सपोर्ट करते आए हैं'

जबकि चारु ने राजीव के परिवार वालों पर भी आरोप मढ़ा है और कहा है कि 'वो हमेशा राजीव को ही सपोर्ट करते आए हैं' हालांकि उन्होंने खुलकर सुष्मिता का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उन्हीं की ओर था। आपको बता दें कि साल 2019 में दोनों ने शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+