Chandrayaan 3: लॉन्चिंग के लिए तैयार है चंद्रयान-3, अक्षय कुमार समेत इन बॉलीवुड सितारों ने मांगी सफलता की दुआ

चंद्रयान-3 आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। साथ ही इस सफलता की कामना करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे लेकर ट्वीट किया है।

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो आज 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। इसको लेकर पूरे भारत में अलग ही उत्साह है। हर किसी की आज भारत के नए इतिहास पर नजरें टिकी हैं। इस मिशन के साथ भारत चांद पर लैंड करने वाला चौथा देश होगा। अब बॉलीवुड के तमाम सितारे भी इस सफलता की कामना कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने चंद्रयान-3 के लिए दी बधाई
बता दें कि, चंद्रयान-3 को आज यानी 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हरी झंडी दिखाई जाएगी। ऐसे में तमाम सितारे पूरी टीम को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'दोबारा आगे बढ़ने का समय आ गया है। इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। करोड़ों दिल आपके लिए दुआ कर रहे हैं।'

Anupam Kher

सुनील शेट्टी ने भी शेयर किया पोस्ट
वहीं सुनील शेट्टी ने चंद्रयान-3 की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "उत्साह का स्तर चंद्रमा तक पहुंच रहा है! मैं चंद्रयान 3 को उसके आगामी मिशन के लिए सभी को शुभकामनाएँ देता हूं! भारत की तकनीकी शक्ति को नई ऊंचाइयों पर चढ़ते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते! यात्रा सुचारु हो, खोजें अद्भुत हों, और सफलता अद्भुत हो! गर्वित भारतीय''।

अनुपम खेर ने शेयर की चंद्रयान 3 की तस्वीर
इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने चंद्रयान 3 लॉन्च पर बधाई देते हुए पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, "भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। झंडा ऊंचा रहे हमारा. जय हिन्द।" फिलहाल चंद्रयान-3 के लॉन्च होने में कुछ ही वक्त बाकी है और पूरा देश इस सफलता की कामना कर रहा है। उम्मीद है कि हर भारतीय के लिए ये गौरव का पल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+