एयरपोर्ट पर बेटे के साथ नजर आए चंद्रचूड़ सिंह, लोगों ने कहा- ये तो पापा की कार्बन कॉपी है
Chandrachur Singh Son: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह 90 के दशक के फेमस स्टार थे। उन्हें 'जोश', 'क्या कहना' और 'माचिस' जैसी फिल्मों से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि उन्होंने साल 2020 में पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ वेब सीरीज आर्या के साथ इंडस्ट्री में शानदार वापसी की है। आपको बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह ने एक बड़ी दुर्घटना के बाद अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था और फिर उन्होंने सिंगल फादर के रूप में अपने बेटे की देखभाल करने का फैसला किया था।
वहीं गत 30 जून 2023 को पैपराजी ने एक्टर चंद्रचूड़ सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। यहां पर एक्टर अपने प्यारे बेटे के साथ नजर आए थे। एक्टर चंड्रचूड़ सिंह और उनके बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर बेटे के साथ नजर आए चंड्रचूड़ सिंह
वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रचूड़ सिंह जींस के साथ कॉलर वाली टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनका बेटा ट्रेगिंग के साथ काले रंग की टी-शर्ट में बहुत ही हैंडसम लग रहा था। पिता-बेटे की जोड़ी को मजाकिया नोकझोंक में बिजी देखा गया।
लोगों ने कहा- बाप-बेटे की शानदार जोड़ी
लोगों को चंद्रचूड़ सिंह और उनके बेटे की जोड़ी बहुत ही पसंद आ रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- चंद्रचूड़ का बेटा बिल्कुल उनके जैसा ही दिखता है। बाप और बेटे की जोड़ी बहुत ही शानदार लग रही है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- मुझे नहीं लगता कि हमें उनकी याद दिलाने की जरूरत है। वह एक अद्भुत अभिनेता हैं और हमेशा हंसमुख नजर आते हैं।
8 साल तक बेड रेस्ट पर थे एक्टर
90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में चंद्रचूड़ सिंह ने बहुत पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। हालांकि उसके बाद अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। दरअसल साल 2000 में एक्टर के साथ गोवा में एक बड़ी दुर्घटना हो गई थी। जेट स्कीइंग के दौरान उनका एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना से उबरने में उन्हें 8 साल लग गए थे। ऐसे में उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications