'चंडीगढ़ करे आशिकी' बनी जीरो वेस्ट फिल्म, लैंडफिल में जाने से बचाया 17000 किलो कूड़ा

अभिनेता आयुष्मान की आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने रिलीज होने से पहले ही अनूठा रिकॉर्ड बनाया है और यह है शूटिंग के दौरान सेट पर जीरो वेस्ट का।

मुंबई, 5 दिसंबर। आयुष्मान खुराना एक ऐसे अभिनेता हैं जो स्क्रिप्ट को लेकर बेहद चूजी हैं, यही वजह है कि उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है। अभिनेता आयुष्मान की आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने रिलीज होने से पहले ही अनूठा रिकॉर्ड बनाया है और यह है शूटिंग के दौरान सेट पर जीरो वेस्ट का।

चंडीगढ़ में वाणी के साथ आशिकी करते नजर आएंगे आयुष्मान

चंडीगढ़ में वाणी के साथ आशिकी करते नजर आएंगे आयुष्मान

बता दें कि चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म की पूरी शूटिंग चंडीगढ़ शहर में ही हुई है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। अब आपको फिल्म से जुड़ी वो मजेदार बात बताते हैं जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। दरअसल चंडीगढ़ करे आशिकी ऐसी फिल्म बन गई है जिसकी शूटिंग के दौरान जीरो वेस्ट हुआ हो।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ जीरो वेस्ट

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ जीरो वेस्ट

दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्माताओं ने क्रू को शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर होने वाले कूड़े का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी दी थी। यह क्रू शूटिंग के दौरान हुए 17000 किलोग्राम कूड़े का बेहतर प्रबंधन करने में सफल रहा। यानि 17000 किलो कूढ़ा लैंडफिल में जाने से बच गया। प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी स्कैप नामक कंपनी को दी, जो विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों से कचरे का प्रबंधन करती है और अतिरिक्त सामग्री को रीसाइकल के लिए भेजती है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ी यूनिट उस फिल्म का हिस्सा होती है और इसलिए कचरा भी अधिक होता है। फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों ने सुनिश्चित किया कि शूटिंग के दौरान बिल्कुल भी कचरा न हो। इस पहल को लेकर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने कहा कि हमने विषेश तौर पर कचरा प्रबंधन के लिए कुछ लोगों की ड्यूटी लगाई और इस प्रकार हमने शूटिंग के अंत तक पृथ्वी को कम से कम हानि पहुंचाई।

आयुष्मान ने भी की इस पहल की सराहना

आयुष्मान ने भी की इस पहल की सराहना

आयुष्मान खुराना ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब उन्होंने किसी फिल्म के सेट पर ऐसी पहल होते देखी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जीरो वेस्ट का कॉन्सेप्ट काफी बढ़िया है, और मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि जब आप एक प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बहुत सारा कचरा निकलता है। इसकी बजाय डिस्पेंसर का इस्तेमाल करें। इस कठिन समय में हमें निश्चित रूप से ऐसी पहल करनी चाहिए। शूटिंग के दौरान निर्माताओं ने पानी की बोतलों (प्रतिदिन 100 बोतल) की जगह डिस्पेंसर का इस्तेमाल किया। क्रू मेंबर को भी डिस्पेंसरों को ही दिया गया।

शूटिंग के दौरान बचा हुआ खाना जरूरतमंदों को पहुंचाया

शूटिंग के दौरान बचा हुआ खाना जरूरतमंदों को पहुंचाया

इस पहल को लेकर वाणी कपूर ने कहा कि हमने शूटिंग के दौरान छोटे पैक की बजाय शैम्पू, कंडीशनर की बड़ी बोतलों, बांस के टूथब्रशों का इस्तेमाल किया। इससे हम भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरे को कम करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि हमने बचे हुए खाने को भी बर्बाद नहीं होने दिया और उसे जरूरत मंदों को पहुंचाया गया। चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म 10 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+