Vicky Kaushal Life Story: कहानी 'छावा' विक्की कौशल की, जो 500 लोगों की पिटाई से बचे, डेब्यू के पहले गए जेल

Vicky Kaushal Life Story: विक्की कौशल ने अपनी पहचान फिल्म इंडस्ट्री में बनाई है। शुरुआत उन्होंने मसान से की। लेकिन छावा ने उन्हें एक मजबूत एक्टर बना कर सबके सामने खड़ा कर दिया है। फिल्म को रिलीज एक महीने होने वाले हैं। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर छावा का जलवा अभी भी बरकरार है। छावा ने विक्की कौशल को नया स्टारडम दिया है।

छावा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस में करीब 650 करोड़ रुपए कमा चुकी है। अभी इसकी कमाई भी जारी है। कुछ लोग विक्की को भले छावा, उरी और राजी जैसी फिल्मों से जानते हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता है कि विक्की को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जेल तक जाना पड़ा था। इतना ही नहीं वो 500 लोगों की भीड़ से पिटने वाले थे। क्या है पूरा किस्सा आपको हम अपनी रिपोर्ट में बताते हैं।

Vicky Kaushal Life Story

विक्की ने राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिली, लेकिन विक्की ने कुछ दिनों बाद ही छोड़ दी। विक्की भले ही इंडस्ट्री के मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर शाम कौशल के बेटे हैं। उन्हें इंडस्ट्री में पिता का सपोर्ट नहीं मिला। इस बारे में एक इंटरव्यू में विक्की ने खुद इस बारे में बताया। नौकरी छोड़ विक्की ने किशोर नमित कपूर के पास एक्टिंग सीखने गए। इसके बाद उन्होंने अनुराग कश्यप को गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्ट किया। पिटने और जेल में जाने की कहानी यहीं से शुरू होती है।

विक्की अनुराग की फिल्म के सेकंड यूनिट में काम कर रहे थे। फिल्म के लिए कुछ खनन माफिया के विजुअल चाहिए। ये काम उन्हें छुप कर करना था। विक्की और कैमरामैन शूट करने पहुंचे। वहां 500 के करीब लोग काम कर रहे थे। चुपचाप खनन माफिया की हरकते शूट करते हुए विक्की को कुछ गुंडो में पकड़ लिया। कैमरामैन को थप्पड़ मार दिया। गुंडों ने कैमरा तोड़ने की धमकी दी। ऐसे में विक्की और उनके साथी कैमरामैन ने गुंडों के हाथ पैर जोड़कर अपनी जान बचाई और वहां निकल पाए। इतना ही नहीं इसी फिल्म के एक सीक्वेंस शूट करने के चक्कर में विक्की कौशल और उनके साथ असिस्टेंट श्लोक शर्मा को जेल जाना पड़ा था। इस वाक्या का जिक्र खुद गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कपिल शर्मा के शो में किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+