Celebrity Masterchef Fight:अर्चना गौतम ने राजीव अदातिया को मारी लात, लड़ाई से दंग हुए जज, किस बात पर हुआ बवाल?
Celebrity Masterchef Fight: टीवी के शो Celebrity Masterchef में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। जिसमें अर्चना गौतम और राजीव अदातिया के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। कुकिंग शो में दो लोगों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि जज भी चौंक गए।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। शो में 'चावल चोरी को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि जज भी दंग रह गए। प्रोमो में दिखाया गया कि अर्चना गौतम और राजीव अदातिया के बीच जबरदस्त बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

दोनों के बीच मामला और बहस इतनी बढ़ गई कि अर्चना ने गुस्से में राजीव को पैरों से मारना शुरू कर दिया।
Celebrity Masterchef: क्या थी झगड़े की फसाद?
दरअसल, शो के कंटेस्टेंट्स अपने चावल फ्रिज में रखते हैं, लेकिन राजीव अदातिया को उनके चावल नहीं मिले। उन्होंने सबसे पूछताछ शुरू कर दी और सीधा अर्चना गौतम पर चोरी का आरोप लगा दिया। यह सुनते ही अर्चना अपना आपा खो बैठीं और रोने लगीं। उन्होंने गुस्से में कहा, "मैंने कोई चावल नहीं लिए!"
इसी बीच निक्की तंबोली ने भी कहा कि उनके चावल भी गायब हैं। जजों ने राजीव से पूछा कि क्या उन्होंने निक्की के चावल लिए? इस पर राजीव ने मना कर दिया। इससे निक्की भी भावुक हो गईं और कहने लगीं, "तुम ही जीत जाओ शो!"
Celebrity Masterchef: हाथापाई तक पहुंचा झगड़ा!
राजीव और अर्चना के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि अर्चना गुस्से में राजीव पर हमला कर बैठीं। वह चिल्लाने लगीं और गुस्से में लात मार दी। इस दौरान जज और बाकी कंटेस्टेंट्स दोनों को रोकने की कोशिश करने लगे।
सोनी टीवी ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, "एक चावल के पीछे इतनी मारा-मारी!" अब दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि जज इस स्थिति को कैसे संभालते हैं और क्या इस झगड़े का अर्चना या राजीव के शो में सफर पर कोई असर पड़ेगा?
Celebrity Masterchef को दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा
इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच एक और शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शो छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में दर्द था, जिसके कारण उन्हें कुकिंग सेशन के बीच में ही बाहर होना पड़ा। अब देखना होगा कि अर्चना और राजीव की इस लड़ाई का क्या अंजाम होता है और क्या अर्चना को शो से बाहर किया जाएगा?












Click it and Unblock the Notifications