मातम में बदला नवंबर 2025, इन 6 सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में है पूरी फिल्म इंडस्ट्री
Celebrities Died In November 2025: साल 2025 का नवंबर महीना भारतीय सिनेमा और मनोरंजन जगत के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। इस दौरान कई दिग्गज कलाकार, फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और टीवी से जुड़े नाम इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।
नवंबर 2025 में इन सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा
नवंबर 2025 मनोरंजन जगत के लिए एक ऐसा महीना साबित हुआ था जिसने कई अनमोल सितारे छीन लिए। इन सभी हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी और उनका जाना हमेशा महसूस किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लगा गहरा सदमा
इस महीने हर सप्ताह किसी न किसी स्टार के निधन की खबर ने फैंस को झकझोर दिया है। मनोरंजन जगत के लोग सोशल मीडिया पर लगातार इन सभी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और यही कामना कर रहे हैं कि आने वाले दिन थोड़ी शांति लेकर आएं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने इसी महीने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है।
6 बॉलीवुड सेलेब्स जिनके निधन ने लाखों लोगों को शोक में डूबो दिया-
1. धर्मेंद्र (Dharmendra)
-गत 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।
-गत 13 नवंबर 2025 को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका इलाज घर पर ही चल रहा था लेकिन तबीयत में सुधार ना होने की वजह से अभिनेता दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के प्रशंसकों में गहरा शोक है।
2. कामिनी कौशल (Kamini Kaushal)
-गत 14 नवंबर 2025 को 98 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन हो गया। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे वरिष्ठ अभिनेत्रियों में से एक थीं और दिलीप कुमार व धर्मेंद्र जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं।
-कामिनी कौशल को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। वह शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में भी नजर आई थीं। उम्र के साथ जुड़ीं बीमारियों के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
3. सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit)
-6 नवंबर 2025 को 71 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 70 के दशक में सुलक्षणा पंडित ने कई हिट फिल्मों में काम किया था। उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही थी।
-अभिनेता संजीव कुमार से एकतरफा प्रेम और टूटी हुई उम्मीदों ने सुलक्षणा पंडित जीवनभर अकेला कर दिया। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्होंने फिल्म जगत से दूरी बना ली थी।
4. हुमन सागर (Humane Sagar)
17 नवंबर 2025 को ओडिशा के मशहूर गायक हुमन सागर का 36 वर्ष की आयु में AIIMS भुवनेश्वर में निधन हो गया। उन्हें निमोनिया समेत कई गंभीर समस्याएं थीं जिसके चलते लीवर फेलियर और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर हुआ था। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे ओडिया संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया था।
5. जरीन खान (Zarine Khan)
7 नवंबर 2025 को अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 81 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। उनकी मौत ने खान परिवार को गहरे दुख में डाल दिया था और बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। जरीन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया।
6. अनुनय सूद (Anunay Sood)
-दुबई में रहने वाले फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 4 नवंबर 2025 में 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे और वह शानदार ट्रैवल व्लॉग्स व फोटोग्राफी के लिए मशहूर थे।
-मौत के कारण को लेकर पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उनका निधन ड्रग ओवरडोज के कारण हुआ था। इस खबर ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications