Cannes 2024 में भारत ने लहराया जीत का परचम, शॉर्ट फिल्म 'सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने जीता अवॉर्ड
Cannes 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। इस इवेंट ने चारों तरफ की धूम मचा रखी है। दुनियाभर के मनोरंजन जगत से जुड़े सेलेब्स इस इवेंट में शिरकत कर रहे हैं। ये इवेंट गत 14 मई 2024 से शुरू हुआ था जो कि आगामी 25 मई 2024 को खत्म हो जाएगा।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को एक बड़ी उपलब्धि
भारत से पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला, अदिति राव हैदरी सहित कई हसीनाओं ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। वहीं कई बड़ी फिल्मों का प्रीमियर भी इस फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। इन सबके बीच 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने कान्स में जीता अवॉर्ड
खबर है कि दूसरी बार एफटीआईआई की एक शॉर्ट फिल्म ने कान्स में अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि भारतीय निर्देशक चिदानंद एस नाइक की शॉर्ट फिल्म 'सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने कान्स 2024 में बेस्ट शॉर्ट स्टोरी के लिए पहला पुरस्कार अपने नाम किया। ये भारत के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है।
प्रेस्टिजियस ला सिनेफ पुरस्कारों की घोषणा
जानकारी के अनुसार इससे पहले साल 2020 में अपनी फिल्म 'कैटडॉग' के लिए अश्मिता गुहा नियोगी ने ये पुरस्कार जीता था। अब पांच साल बाद एक बार फिर देश को गर्व करने का मौका मिला है। इस इवेट में प्रेस्टिजियस ला सिनेफ पुरस्कारों की घोषणा गत 23 मई 2024 को की गई थी।
भारतीय शॉर्ट मूवी ने 17 फिल्मों को हराया
आपको बता दें कि एफटीआईआई के छात्र चिदानंद एस नाइक की फिल्म 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने इस अवॉर्ड के लिए 17 फिल्मों को हराया है। ये फिल्में ग्लोबली 555 फिल्म स्कूलों से 2,263 सबमिशन के विशाल पूल में से चुनी गई 18 फिल्मों में से थीं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार के लिए 15,000 यूरो, दूसरे के लिए 11,250 यूरो और तीसरे के लिए 7,500 यूरो दिया जाता है।
क्या है 'सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो' की कहानी
भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के टेलीविजन विंग में अपने एक साल के पाठ्यक्रम के पूरा होने पर, चिदानंद एस नाइक ने इस फिल्म को बनाया है। ये एक कन्नड़ फोक टेल से इंस्पायर फिल्म है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला द्वारा मुर्गे की चोरी को दर्शाया गया है, जो उसके गांव को कभी न खत्म होने वाले अंधेरे में डाल देती है। जानकारी के अनुसार 'सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो' 16 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications