Cannes Film Festival 2023: जानें कौन-कौन से भारतीय सेलेब्स कान 2023 में भाग ले रहे हैं, जानें पूरी डिटेल्स

Cannes Film Festival: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करेंगी। लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर इस समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण का झंडा ऊंचा करेंगी।

cannes 2023

Cannes Film Festival: 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन आज यानी 16 मई 2023 से 27 मई 2023 तक कान के पैले डेस फेस्टिवल एट डेस कॉन्ग्रेस डी कान्स में किया जाएगा। आपको बता दें कि रुबेन स्टलंड इस साल के जूरी अध्यक्ष होंगे। कान फिल्म फेस्टिवल, फ्रांस में आयोजित एक वार्षिक फिल्म समारोह है, जो दुनिया भर के विभिन्न फिल्मों सहित कई तरह की डॉक्यूमेंट्रीज का भी प्रदर्शन करता है।

कान्स में मानुषी छिल्लर आएंगी नजर
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और कंगाबम तोम्बा भी नजर आएंगी। ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। इस मौके पर बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार शानू की बेटी शैनन भी इस समारोह में मौजूद रहेंगी।

अनुष्का शर्मा कान्स में करेंगी डेब्यू
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करेंगी। लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर इस समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण का झंडा ऊंचा करेंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कॉर्पेट पर अपना डेब्यू करेंगी। एंड्रिया केविचुसा, जिन्होंने बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म अनेक के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, वो भी कान्स 2023 में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

अदिति राव हैदरी भी आएंगी नजर
एंड्रिया केविचुसा के साथ फेमस फिल्म निर्माता किविनी शोहे भी दिखाई देंगी। इसके अलावा पर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, जो कई बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो चुकी हैं, इस बार भी रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी कान्स 2023 में शिरकत करेंगी।

अनुराग कश्यप की फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
भारत की फेमस कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह भी इस साल कान्स में अपना डेब्यू करेंगी। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को जानकारी दी है। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप की भी इस साल कान्स 2023 में शामिल होने की उम्मीद है। उनकी फिल्म केनेडी को फेस्टिवल डे कान के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के लिए चुना गया है। इस फिल्म के लीड एक्टर राहुल भट्ट भी कथित तौर पर अनुराग कश्यप के साथ कान्स में जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+