Cannes 2023: कान्स में अपनी बोल्ड ड्रेस में ईशा गुप्ता ने ढाया कहर, गाउन की कटिंग देखकर लोगों को लगा डर
Esha Gupta Cannes Film Festival 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के पहले ही दिन रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। उनके बोल्ड आउटफिट को हर कोई देखता रह गया।

Esha Gupta Cannes Film Festival 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। गत 16 मई से शुरू हुए इस खास और सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इसके रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। एक तरफ जहां सारा अली खान देसी अवतार में नजर आईं तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपनी बोल्ड ड्रेस से लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
कान्स में ईशा गुप्ता की बोल्ड ड्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर पहले ही दिन डेब्यू किया। वह अपने बोल्ड ड्रेस में कहर ढा रही थीं। ईशा गुप्ता ने बहुत ही रिस्की आउटफिट पहना था। हालांकि वह काफी स्टनिंग लग रही थीं और उन्हें देख हर किसी की नजरें इन पर थम गई थीं।
हाई स्लिट गाउन में की एंट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के पहले ही दिन रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। जैसे ही उन्होंने अपनी हाई स्लिट गाउन में एंट्री की, हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। ईशा गुप्ता की कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
ईशा गुप्ता ने शेयर किया वीडियो
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं कि वह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में इंडियन गवर्नमेंट डेलिगेशन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। ईशा गुप्ता अपने वीडियो में कह रही हैं- मैं भारत सरकार और फिक्की के प्रति आभार व्यक्त करना चाहती हूं। भारत अब सिनेमा की दुनिया में एक वैश्विक मंच पर है। सिनेमा की दुनिया के साथ-साथ पूरी दुनिया के सामने अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।
कान्स 2023 में इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का डेब्यू
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में इस बार ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, सारा अली खान, अनुष्का शर्मा और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर रेड कार्पेट पर डेब्यू करती नजर आएंगी। बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू की बेटी के शैनन भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications