Cannes 2023: कान्स के रेड कार्पेट पर अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया डेब्यू, लोग बोले- नहीं देखी ऐसी हुस्नपरी

Cannes Film Festival: अनुश्का शर्मा ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। उनकी ड्रेस और अदाओं को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

anushka sharma

Cannes Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय फ्रेंच रिवेरा में पहुंची हुई हैं और उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिल 2023 के रेड कार्पेट पर इस बार डेब्यू किया है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी बेटी वमिका को अपना पूरा समय दे रही थीं लेकिन अब उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक कर लोगों का दिल जीत लिया है। अनुष्का शर्मा ने 76वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर फेमस ब्रांड लोरियल पेरिस को रिप्रेजेंट किया है। उनकी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कान्स 2023 में अनुष्का शर्मा का जलवा
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने बेटी वमिका के जन्म के बाद फिल्मों से एक लंबा ब्रेक लिया था। वह अपनी बेटी और परिवार को पूरा समय देना चाहती थीं। हालांकि अनुष्का शर्मा अब जल्द ही फिल्म 'चकदाह एक्सप्रेस' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अपने ब्रांड एंडोर्समेंट में भी काफी बिजी चल रही हैं। अब अनुष्का शर्मा ने 'कान फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर वॉक कर अपना जलवा बिखेरा है।

अनुष्का शर्मा की तस्वीरें हुईं वायरल
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 से अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कान्स 2023 रेड कार्पेट' लुक की कुछ प्यारी तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर की हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इस ग्रांडइवेंट के लिए 3डी फूलों से सजा हुआ एक बेज ऑफ-शोल्डर गाउन चुना था जिसे रिचर्ड क्विन द्वारा बनाया गया है।

3डी फूलों से सजा अनुष्का शर्मा की ड्रेस
तस्वीरों मे देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा ने अपने सिग्नेचर स्लीक बन और चोपर्ड के मिनिमल डायमंड ज्वैलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। कान्स 2023 के लिए अनुष्का शर्मा के लुक ने फैशन को एक अलग दिशा दी है और उन्होंने लोगों का दिल भी जीत लिया है। लोग अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप बहुत ही प्यारी लग रही हो। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप तो हुस्नपरी लग रही हो।

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म
जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'कला' में एक कैमियो रोल में देखा गया था। एक्टिंग के साथ-साथ, अनुष्का शर्मा एक फिल्ममेकर के रूप में भी काफी एक्टिव हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्में दर्शकों के लिए पेश की हैं। इनमें वेब सीरीज 'पाताल लोक', 'बुलबुल' और फिल्म 'कला' का नाम शामिल है। अब वह जल्द ही क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित स्पोर्ट्स बायोपिक 'चकदाह एक्सप्रेस' के साथ फिल्मों में वापसी करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+