विक्की कौशल के साथ फोटो लेने की जिद पर अड़ी दुल्हन, मंडप में दूल्हा कर रहा था इंतजार और फिर....

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी फीमेल फैन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपने फेवरेट एक्टर विक्की कौशल के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अपने दूल्हे तक को मंडप में लंबा इंतजार करवाया।

मुंबई, 25 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पति यानी एक्टर विक्की कौशल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। देश में ही नहीं विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। खासकर फीमेल्स के बीच उनका एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। वैसे तो हर हर फैन अपने फेवरेट स्टार के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बेताब नजर आता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी फीमेल फैन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपने फेवरेट एक्टर विक्की कौशल के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अपने दूल्हे तक को मंडप में लंबा इंतजार करवाया।

दुल्हन ने की विक्की के साथ फोटो खिंचवाने की जिद

दुल्हन ने की विक्की के साथ फोटो खिंचवाने की जिद

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फीमेल फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के ड्रेस में सजी एक लड़की विक्की कौशल के साथ फोटो खिंचवाने की जिद पर अड़ी होती है। इस वीडियो में लड़की यहां तक कहती नजर आ रही है कि वह आज अपने फेवरेट स्टार के साथ फोटो खिंचवा के ही मानेगी, चाहे उसके दूल्हे को कितना ही इंतजार क्यों न करना पड़ जाए।

वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की कहती है- मेरा दूल्हा मेरे लिए नीचे इंतजार कर रहा है। लेकिन, मैं तब तक मंडप में नहीं जाऊंगी, जब तक विक्की कौशल के साथ मुझे फोटो खिंचवाने का मौका नहीं मिल जाता। वहीं दुल्हन सजी लड़की की सहेलियां विक्की कौशल के बॉडीगार्ड से मिलने देने की गुजारिश भी करती हैं।

Recommended Video

    Bollywood Actress Katrina Kaif, Vicky Kaushal को मिली जान से मारने की धमकी | वनइंडिया हिंदी *News
    पूरी नहीं हो पाती दुल्हन की विश

    पूरी नहीं हो पाती दुल्हन की विश

    हालांकि इस दुल्हन का अपने फेवरेट एक्टर से मिलने का सपना अधूरा ही रह जाता है। पूरी कोशिश के बाद भी उसे विक्की कौशल के साथ फोटो खिंचवाने का मौका नहीं मिलता। आखिरकार उसे अपने दूल्हे के पास मंडप में जाना पड़ता है।

    शादी वाले होटल में ही रुके थे विक्की

    शादी वाले होटल में ही रुके थे विक्की

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो अप्रैल महीने का है। इस दौरान विक्की कौशल अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी में मौजबद थे। वह अपने साथी कलाकारों एमी विर्क, तृप्ति डिमरी और टीम के साथ मसूरी के जिस होटल में रुके थे, वहीं से इस लड़की की शादी हो रही थी।

    मंडप में इंतजार कर रहा था दूल्हा

    मंडप में इंतजार कर रहा था दूल्हा

    बस फिर क्या था, जैसे ही उस लड़की को ये बात पता चलती है कि उसके फेवरेट एक्टर विक्की कौशल इसी होटल में रुके हुए हैं तो वह विक्की के साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगती है। उसे इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उसका दूल्हा मंडप में उसका इंतजार कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+