Border 2 Run Time: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' देखने के लिए खर्च करने होंगे 'धुरंधर' की तरह 4 घंटे?
Border 2 Run Time: फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज अब नज़दीक है और 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में सनी देओल की मजबूत छवि को देखते हुए फैंस इस सीक्वल से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे इसकी स्टार पावर और भी बढ़ जाती है।

इस बीच, फिल्म को लेकर एक अहम सवाल चर्चा में है-क्या 'बॉर्डर 2' देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघर में लंबा समय बिताना पड़ेगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 19 मिनट बताया जा रहा है। यानी यह हाल के वर्षों की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो सकती है, जिनकी अवधि तीन घंटे से ज्यादा है।
आमतौर पर बॉलीवुड में इतनी लंबी फिल्मों को लेकर मेकर्स को जोखिम उठाना पड़ता है, क्योंकि दर्शकों का धैर्य सीमित माना जाता है। हालांकि, पिछले एक दशक में कई ऐसी लंबी फिल्में आई हैं, जिन्होंने मजबूत कहानी और प्रभावशाली निर्देशन के दम पर दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी किया।
'बॉर्डर 2' के निर्माताओं का भरोसा है कि फिल्म की भावनात्मक गहराई, युद्ध के दृश्य और देशभक्ति का जज़्बा दर्शकों को समय का अहसास ही नहीं होने देगा। इसी आत्मविश्वास के चलते फिल्म को बिना कटौती के लंबे रनटाइम के साथ रिलीज करने का फैसला लिया गया है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी, फिर भी वह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करने में कामयाब रही। इसी उदाहरण को देखते हुए 'बॉर्डर 2' से भी वैसी ही उम्मीदें की जा रही हैं।
हालांकि, फिल्म की किस्मत काफी हद तक समीक्षाओं पर निर्भर करेगी। अगर 'बॉर्डर 2' को दमदार और सकारात्मक रिव्यू मिलते हैं, तो यह बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। वहीं, औसत प्रतिक्रिया की स्थिति में यह फिल्म एक सुरक्षित 'हिट' तक ही सीमित रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications