Border 2 बनाने वाले ने 13 साल छोटी लड़की से किया इश्क, घर से भागकर रचाई शादी, गोलमाल है Love Story
Border 2 Producr JP Dutta Love Story: सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है रहा है, 1997 की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर की सीक्वल ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग चालू है, सबको उम्मीद है कि 'बॉर्डर 2' पहले पार्ट की ही तरह धमाकेदार होगी और सफलता के नए झंडे गाड़ेगी।
अब ये फिल्म लोगों की उम्मीद पर खरी उतरती है या नहीं इसके बारे में तो पता तब चलेगा जब फिल्म का पहला शो आउट होगा। फिल्म के रिलीज होने से पहले आपको बताते हैं 'बॉर्डर' बनाने वाले की खास बातें, जी हां, आपने सही समझा, यहां हम बात कर रहे हैं जेपी दत्ता की।

जिनकी लव लाइफ बिल्कुल फिल्मी है, जेपी दत्ता उर्फ ज्योति प्रकाश दत्ता , जिन्होंने गुलामी (1985), यतीम (1988), बंटवारा (1989), क्षत्रिय (1993), बॉर्डर (1997) , LOC कारगिल (2003), पलटन (2018) जैसी फिल्में बनाकर लोगों के दिल में खास जगह बनाई है, को असल जिंदगी में अपना प्यार पाने के लिए कई पापड़ बेलने पड़े थे।
13 साल छोटी लड़की से जेपी ने किया इश्क (Love Story)
आपको बता दें कि मशहूर निर्माता-निर्देशक ने हिंदी सिनेमा की दूसरी 'हेमामालिनी' कही जाने वाली अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से शादी की है, वो भी भगाकर। फिल्म 'गोल माल' की ये सुंदर अभिनेत्री ने साल 1980 में मशहूर एक्टर विनोद मेहरा से शादी की थी।

विनोद मेहरा से हुई थी बिंदिया की पहली शादी
लेकिन चार साल बाद इनका तलाक हो गया, कहा जाता है कि इस रिश्ते की टूटने की वजह विनोद मेहरा का आशिकाना रवैया था। शादी टूटने के बाद बिंदिया गोस्वामी ने खुद को काम में बिजी कर लिया था और इसी दौरान वो जेपी दत्ता के संपर्क में आईं और दोनों की नजदीकियां बढ़ीं।
जेपी ने बिंदिया को भगाकर शादी की, हुआ था हंगामा (Love Story)
फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन बिंदिया और जेपी की उम्र में 13 साल का अंतर है, इसलिए दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जब तमाम कोशिशों के बावजूद घरवाले रेडी नहीं हुए तो जेपी ने बिंदिया को भगाकर शादी कर ली थी, साल 1985 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए और आज खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं। इस शादी से दोनों को दो बेटियां हैं, निधि और सिद्धि।

बिंदिया गोस्वामी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली (Love Story)
शादी के बाद बिंदिया गोस्वामी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपने परिवार को प्राथमिकता दी। मालूम हो कि 'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे टी-सीरीज फिल्म्स और जे. पी. फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है Border 2
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में है, उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ , अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग झांसी कैंटोनमेंट, बबीना कैंटोनमेंट, खड़कवासला में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications