Border 2 BO Collection Day 4: 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 4 दिनों में कर ली इतनी बंपर कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 4: देशभक्ति से लबरेज वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर उभरी है। रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार के मंडे टेस्ट में फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ये साफ कर दिया है कि इसका जादू सिर्फ वीकेंड तक सीमित नहीं है।

'बॉर्डर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त
77वें गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' ने महज 4 दिनों में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक लोगों को पसंद आ रही है।

Border 2

Border 2 Day 4 Collection: सोमवार को भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने चौथे दिन लगभग 59 करोड़ रुपये की कमाई की है। हैरानी की बात ये है कि ये कलेक्शन रविवार के मुकाबले करीब 8 फीसदी ज्यादा रहा जो किसी भी फिल्म के लिए बेहद मजबूत संकेत माना जाता है।

चार दिनों में कुल कमाई: लगभग 180 करोड़ रुपये

फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ ओपनिंग की थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले 3 दिन में फिल्म ने कुल 121 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी तेज रफ्तार से कमाई करते हुए 'बॉर्डर 2' पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

200 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही 'बॉर्डर 2'

जिस तरह से फिल्म ने मंडे टेस्ट पास किया है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'बॉर्डर 2' जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। आने वाले दिनों में वीकेंड का फायदा मिलते ही कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है।

स्टारकास्ट और कहानी बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

-'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में सनी देओल की दमदार आवाज और देशभक्ति से भरे डायलॉग्स ने लोगों का दिल जीत लिया है।

-सनी देओल के अलावा फिल्म में वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों के इमोशनल और प्रभावशाली सीन्स ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस फिल्म ने दर्शकों को न सिर्फ रोमांचित किया है बल्कि उन्हें पुरानी 'बॉर्डर' की यादें भी ताजा करा दी हैं।

नॉस्टैलजिया और देशभक्ति का जबरदस्त मेल

-फिल्म का हर सीन देशप्रेम,जज्बात और बलिदान की भावना से भरा हुआ है। सिनेमा हॉल में दर्शकों की तालियां और कई जगहों पर भावुक हो जाना इस बात का सबूत है कि 'बॉर्डर 2' लोगों के दिलों को सीधे छू रही है।

-बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से 'बॉर्डर 2' लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है, वह इसे साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर सकता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में कब शामिल होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+